बस रेप मामले में हरीश रावत ने यूपी और दिल्ली सरकार को घेरा, बोले-यह बेहद शर्मनाक घटना
नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली में बस में 16 साल की लड़की से रेप को लेकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने यूपी और दिल्ली सरकार के साथ-साथ पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद शर्मनाक है और दोनों सरकारों की विफलता को दर्शाती है। हरीश रावत ने मोहन भागवत के बयान, राहुल गांधी पर एफआईआर और मदरसा मुद्दे को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा।
हरीश रावत ने कहा, "सबसे बुरी और शर्मनाक बात यह है कि एक लड़की बस में अकेली सफर कर रही थी, जबकि उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस दोनों बड़े-बड़े दावे करती है, कैमरे लगे होंगे, किसी ने भी संदेह नहीं किया?
सरकार और पुलिस के रवैये पर सवाल उठाते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि किसी बस में बच्ची को अकेले जाते देखकर संदेह होता है, तो कहां थी पुलिस? कहीं पर पुलिस की जागरूकता क्यों नहीं दिखाई दी? सत्ता में बलात्कारियों को इस तरह के तत्वों को निर्भीक कर दिया है। कानूनी प्रक्रिया भी इतनी प्रभावशाली नहीं है। लोगों को कोई डर नहीं है। बस के कंडक्टर और ड्राइवर ने पुलिस अधिकारियों को चकमा दे दिया। ये बहुत ही शर्मनाक घटना है और ये दोनों सरकारों की विफलता को दर्शाता है।
हरीश रावत ने कहा, "मोहन भागवत न्यूयॉर्क में सामाजिक सद्भाव की बात कर रहे हैं और कह रहे हैं कि सबका डीएनए एक जैसा है और यहां धामी ऐसे मुद्दों का इस्तेमाल राजनीतिक मकसद के लिए कर रहे हैं और मदरसा जिहाद, थूकने का जिहाद और लव जिहाद जैसी बातें कर रहे हैं। इसलिए भाजपा नेताओं और आरएसएस के लोगों की कथनी और करनी में सबसे बड़ा अंतर है।"
उन्होंने कहा कि आप विश्व मंचों पर कुछ और कहते हैं और घर में आपको मानने वाले लोग किस तरह का आचरण करते हैं।
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज एफआईआर पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, "उल्टा चोर कोतवाल डांटे। यह एक प्लान के तहत किया गया शुद्धिकरण था। यह राज्य सरकार और दिल्ली सरकार दोनों के शामिल हुए बिना नहीं हो सकता था। लोग जानते हैं कि शुद्धिकरण क्या है।"
सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा यूपी के मुख्यमंत्री के बारे में अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एआई से बना गाना बजाने पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, "भाजपा भी यही कर रही है।"
--आईएएनएस
केके/वीसी