कांग्रेस इमरजेंसी की मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाई, करती है तुष्टिकरण की राजनीति : रोहन गुप्ता
अहमदाबाद, 15 जून (आईएएनएस)। जयपुर में कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा है कि अगर इंदिरा गांधी जीवित होती तो भाजपा जैसी पार्टियों पर प्रतिबंध लगा दिया होता। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज भी इमरजेंसी की मानसिकता से निकल नहीं पाई है।
उन्होंने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस नेता की हकीकत जुबान पर आएगी। आज भी ये लोग इमरजेंसी की मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाए हैं। केंद्र सरकार से इनको इतनी नफरत हो गई है कि अगर कोई पार्टी हिंदुत्व की रक्षा करे तो कांग्रेस बोलेगी की बैन कर देंगे। यह वह भारत नहीं है जो इमरजेंसी को टॉलरेट करेगी। इमरजेंसी का खामियाजा कांग्रेस पार्टी और इंदिरा गांधी ने भुगता है।
भाजपा नेता ने कहा कि आज उसी पार्टी के मुख्यमंत्री कहते हैं कि कांग्रेस मतलब मुसलमान और मुसलमान मतलब कांग्रेस,तब उन पर कोई सवाल नहीं उठाता है,संविधान खतरे में नहीं आता है। इस दोहरे मापदंड की वजह से ही कांग्रेस पार्टी की यह हाल हुई है। कहीं न कहीं संविधान की आड़ में तुष्टीकरण की राजनीति का खामियाजा देश भुगता है। देश कांग्रेस पार्टी की हकीकत समझ चुका है, इसीलिए जनता इनको कभी मौका नहीं देगी।
समाजवादी पार्टी (सपा) के एक नेता की हिंदुओं पर जहरवाली टिप्पणी को लेकर रोहन गुप्ता ने कहा कि सपा,कांग्रेस या इंडिया गठबंधन का नेता हिंदुत्व पर टिप्पणी करता रहता है। हिंदुत्व इनकी राजनीति का मुख्य बिंदु बन गया है। उनको लगता है कि हिंदुत्व को गाली देंगे तो उनके वोट बैंक की रक्षा हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि आपको (इंडिया गठबंधन) किसी ने हिंदुत्व पर कमेंट करने का लाइसेंस नहीं दिया है। हम हमेशा से कहते आ रहे हैं कि हम किसी दल के खिलाफ नहीं,बल्कि तुष्टीकरण के विरोध में हैं। तुष्टीकरण यही है कि हिंदुत्व को गाली दो और अपनी राजनीति चलाओ।
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रोहन गुप्ता ने कहा कि सच्चाई सामने आनी थी।
उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी बंगाल में हर भ्रष्टाचार के सरगना बनें, हर स्कैम में उनका नाम क्यों आता है। उन्होंने एमएलए का फर्जी लेटर भी बनाया। इसी के खिलाफ टीएमसी पार्टी के विधायक और सांसदों ने विरोध किया,लेकिन आज भी ममता बनर्जी भतीजा प्रेम से मुक्त नहीं हो पाई। यह इसी को ट्रेलर है,हकीकत जनता के सामने आएगी। भ्रष्टाचार में लिप्त अभिषेक बनर्जी ने टीमएसी को बर्बाद किया,और जनता के पैसे को लूटा।
--आईएएनएस
एएसएच/पीएम