☰
×

सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, फुटेज में देंखे दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में की पूजा; वडनगर में सेवा यात्रा का समापन आज

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के श्री विनायक मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी ने आज सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे कर लिए हैं। पिछले 25 वर्षों के दौरान वह लगातार किसी न किसी बड़े सार्वजनिक पद पर रहे हैं। इस खास मौके पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पूजा-अर्चना के बाद प्रधानमंत्री सुबह 10 बजे देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य कार्यकर्ताओं से वर्चुअली संवाद करेंगे। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और सार्वजनिक जीवन के इस लंबे सफर से जुड़े अनुभव भी साझा कर सकते हैं।

25 साल पहले शुरू हुआ सार्वजनिक जीवन का सफर

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/eArAbSpdpX4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/eArAbSpdpX4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में 25 साल का सफर पूरा किया है। इन वर्षों में उन्होंने संगठन से लेकर सरकार तक कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में लंबे समय तक कार्य करने के बाद वह देश के प्रधानमंत्री बने और अब केंद्र सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं।

वडनगर में आज होगा सेवा यात्रा का समापन

पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू किए गए 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित 'वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा' का समापन आज 7 अक्टूबर को उनके गृहनगर वडनगर में होगा। मुख्य कार्यक्रम शाम 4 बजे वडनगर में आयोजित किया जाएगा।इस सेवा यात्रा में करीब 500 बाइक सवार शामिल हुए हैं। वाराणसी से रवाना हुए ये बाइकर्स मंगलवार को वडनगर पहुंचे। उनके स्वागत के लिए शहर में विशेष तैयारियां की गई हैं।

शर्मिष्ठा झील पर हुई भव्य महा आरती

वडनगर पहुंचने के बाद बाइकर्स का विशेष स्वागत किया गया। मंगलवार शाम सभी बाइकर्स ऐतिहासिक शर्मिष्ठा झील पर आयोजित भव्य महा आरती में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।कार्यक्रम में गुजरात की समृद्ध विरासत और पारंपरिक संस्कृति को दर्शाने वाले कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। महा आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए सेवा यात्रा के वडनगर पहुंचने का उत्सव मनाया गया।

शाम 4 बजे मुख्य कार्यक्रम

'वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा' का मुख्य समापन कार्यक्रम आज शाम 4 बजे वडनगर में होगा। इसके लिए शहर में व्यापक तैयारियां की गई हैं। सेवा यात्रा के तहत वाराणसी से वडनगर तक पहुंचे बाइक सवार इस कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा होंगे।प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने और वडनगर में सेवा यात्रा के समापन को लेकर आज का दिन उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं के लिए खास माना जा रहा है।