×

कोल इंडिया में इंटर्नशिप का मौका: 34 पदों पर 16 मई तक करें आवेदन

 

दिसपुर, 2 मई (आईएएनएस)। सरकारी संस्थान के साथ जुड़ने से अपने उज्ज्वल पेशेवर करियर की शुरुआत करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) के अंतर्गत कोलकाता स्थित सीआईएल (मुख्यालय) और असम स्थित एनईसी, मार्गेरिटा के कार्यालयों में पीएमआईएस इंटर्न के रूप में नियुक्ति के लिए कुल 34 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

कोल इंडिया ने पीएमआईएस इंटर्न के जिन 34 पदों पर वैकेंसी जारी की है, उनमें सीआईएल (मुख्यालय), कोलकाता से 20 और उत्तर पूर्वी कोयला क्षेत्र, मार्गेरिटा, असम से 14 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 16 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे पीएमआईएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सचिवीय अभ्यास (अंग्रेजी), कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और सचिवीय सहायक (हिंदी) में आईटीआई होनी चाहिए।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले पीएमआईएस की आधिकारिक पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

कैंडिडेट्स को इंटर्नशिप से जुड़ी विस्तृत जानकारी, स्थान, पात्रता/योग्यता और लाभ आदि के बारे में जानने के लिए, आवेदन अवधि के दौरान पीएमआईएस पोर्टल पर जाकर वहां संबंधित रिक्तियां के लिए जारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

डीके/पीएम