×

सीएम मोहन यादव ने एमएसएमई, स्टार्टअप के लाभार्थियों के लिए सिंगल-क्लिक प्रोत्साहन वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

भोपाल, 14 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में एमएसएमई उद्यमियों, स्टार्टअप संस्थापकों और राज्य की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों के लिए डिजिटलीकृत "सिंगल-क्लिक" प्रोत्साहन राशि एवं हित लाभ वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए राज्य सरकार की आर्थिक समावेशन और उद्यमिता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

समारोह में प्रमुख सचिव वित्त, उद्योग सचिव, एमएसएमई विभाग के अधिकारी, स्टार्टअप पारिस्थितिकी के प्रतिनिधि और लाभार्थी उद्यमी उपस्थित थे। सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह पहल प्रशासनिक प्रक्रिया को सरल बनाकर सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में तत्काल सहायता पहुँचाने का माध्यम है, जिससे लेन-देन में पारदर्शिता आएगी और लाभार्थियों को अनावश्यक देरी और दफ्तरों के चक्कर से निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत राज्य के लाखों छोटे और मध्यम उद्यमियों तथा स्टार्टअप्स को केंद्रित और त्वरित वित्तीय सहायता दी जाएगी।

सीएम ने कहा, "हमारी सरकार का लक्ष्य है कि हर उद्यमी और कार्यकर्ता तक समय पर मदद पहुंचे। डिजिटल सिंगल-क्लिक सिस्टम से लाभार्थियों को सरलता से अनुदान, सब्सिडी और अन्य हित लाभ मिलेंगे। इससे रोजगार सृजन को भी बल मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती हासिल होगी।"

कार्यक्रम के मुख्य बिंदु अधिकारियों ने मंच पर प्रदर्शनी देकर दिखाए कि किस प्रकार लाभार्थियों का नामांकन, सत्यापन और भुगतान प्रक्रिया डिजिटल इंटरफेस के माध्यम से हो सकेगा। तकनीकी टीम ने कहा कि यह पोर्टल बहु-स्तरीय सुरक्षा और तुरंत भुगतान की क्षमता के साथ बनाया गया है तथा इसे मोबाइल और वेब दोनों प्लेटफार्मों से उपयोग किया जा सकेगा।

--आईएएनएएस

पीएम