12वीं कक्षा की छात्रा के साथ उसके साथ पढ़ने वालों ने किया गैंगरेप, आरोपियों ने पीड़िता की पिटाई कर बनाया वीडियो और फिर...

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक, जिले के लम्भुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में 12वीं की छात्रा के साथ उसी गांव के दो युवकों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि छात्र की कथित तौर पर पिटाई की गई और इसका वीडियो भी बनाया गया। लम्भुआ थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अखंडदेव मिश्रा ने बताया कि घटना गुरुवार देर रात की है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
पुलिस के अनुसार, पीड़िता का मेडिकल उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि गुरुवार देर रात हुई इस घटना के बाद पीड़िता शुक्रवार को दिनभर बेहोश रही और शनिवार सुबह उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता 12वीं कक्षा की छात्रा है और उसने गांव के ही दो युवकों पर उसके साथ अत्याचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार, घटना उस समय हुई जब परिवार के सदस्य गुरुवार को पड़ोस में एक समारोह में शामिल होने गए थे।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
शिकायत में कहा गया कि परिजनों की गैर मौजूदगी में गांव के ही 19 वर्षीय विकास यादव और 35 वर्षीय कल्लू मिश्रा उर्फ ​​श्याम जी ने पीड़िता को अकेला पाकर रात करीब 10 बजे उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया। छात्रा का वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पुलिस ने अभी तक छात्र की उम्र का खुलासा नहीं किया है। एसएचओ ने बताया कि सूचना मिली है कि दोनों आरोपी गांव से भाग गए हैं और उनकी तलाश की जा रही है।