जंतर-मंतर से संसद तक CJP का मार्च, पुलिस से कई दौर की झड़प; आंसू गैस, वीडियो में देंखे पथराव और लाठीचार्ज के बीच 100 से अधिक लोग घायल

राजधानी दिल्ली में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा जंतर-मंतर से संसद तक निकाले गए मार्च के दौरान पूरे दिन तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। सुबह 8 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन शाम 5 बजे तक जारी रहा। इस दौरान कई बार प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, जबकि देर शाम पथराव की घटनाएं भी सामने आईं। पूरे घटनाक्रम में 50 से अधिक पुलिसकर्मी और लगभग इतने ही प्रदर्शनकारी घायल होने की जानकारी सामने आई है।

बैरिकेड तोड़कर संसद की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी

" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

प्रदर्शन की शुरुआत सुबह जंतर-मंतर से हुई। करीब 10 बजे बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड तोड़ दिए और संसद की ओर मार्च शुरू कर दिया। आंदोलनकारी जंतर-मंतर से संसद मार्ग, जनपथ चौराहा, वॉर मेमोरियल, कर्तव्य पथ और विजय चौक होते हुए संसद परिसर के करीब पहुंच गए।स्थिति को देखते हुए संसद परिसर की सुरक्षा तुरंत बढ़ा दी गई। एहतियात के तौर पर संसद के मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए र अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई।

पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

जब प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। कई स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। हालात को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों ने भीड़ को पीछे धकेलने का प्रयास किया।देर शाम कुछ स्थानों पर पथराव की घटनाएं भी सामने आईं, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा और कड़ी कर दी।

100 से अधिक लोग घायल

प्रदर्शन के दौरान हुई झड़पों में 50 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए। वहीं, प्रदर्शनकारियों की ओर से भी लगभग 50 लोगों के घायल होने का दावा किया गया है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

CJP ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप

कॉकरोच जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण और निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने बिना उकसावे के लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। पार्टी ने दावा किया कि पुलिस कार्रवाई में कई लोग घायल हुए, जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।वहीं, पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संवेदनशील क्षेत्र की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। पुलिस के अनुसार, कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने और प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

घटना के बाद संसद परिसर, कर्तव्य पथ और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।फिलहाल राजधानी में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती जारी है। वहीं, प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।