×

CJP का बड़ा दावा- सभी प्रदर्शनकारियों की FIR होगी वापस, वीडियो में जाने सरकार ने सुरक्षा की भी दी गारंटी

 

छात्र आंदोलन के बाद दर्ज मामलों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बड़ा दावा किया है। पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास और रत्ना ने सोमवार देर रात करीब एक बजे एक वीडियो जारी कर कहा कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर वापस लेने और भविष्य में उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/4Nojfa7M8i4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/4Nojfa7M8i4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

वीडियो संदेश में सौरव दास ने बताया कि सरकार के प्रतिनिधि के रूप में दिल्ली पुलिस के कुछ अधिकारी उनसे मिलने पहुंचे थे। इस दौरान CJP की ओर से यह चिंता जताई गई कि आंदोलन के दौरान किए गए सरकारी वादे कहीं बाद में पूरे न हों और प्रदर्शनकारियों को अलग-अलग राज्यों में कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़े।

सौरव के अनुसार, अधिकारियों ने उन्हें बिहार सरकार के गृह विभाग की एक प्रेस विज्ञप्ति दिखाई, जिसमें कथित तौर पर कहा गया है कि आंदोलन में शामिल सभी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस ली जाएंगी। साथ ही भविष्य में भी उनके खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाएगी।

CJP का कहना है कि उन्होंने सरकार के सामने यह आशंका भी रखी कि प्रदर्शनकारियों को बाद में किसी राज्य में परेशान किया जा सकता है। इस पर सरकार की ओर से भरोसा दिलाया गया कि ऐसा नहीं होगा। पार्टी के मुताबिक, इस संबंध में एक औपचारिक अधिसूचना (नोटिफिकेशन) भी जारी की जाएगी, ताकि प्रदर्शनकारियों को कानूनी सुरक्षा मिल सके और उन्हें भविष्य में किसी तरह की कार्रवाई का डर न रहे।

हालांकि, इस दावे को लेकर संबंधित सरकारी विभागों की ओर से आधिकारिक और विस्तृत पुष्टि का इंतजार है। यदि सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की जाती है, तो उसके बाद ही यह स्पष्ट होगा कि एफआईआर वापस लेने की प्रक्रिया कब और किस प्रकार लागू की जाएगी।

इस बीच, छात्र आंदोलन और उससे जुड़े मामलों को लेकर देशभर में राजनीतिक चर्चा जारी है। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की वापसी और उनकी सुरक्षा को लेकर सरकार के संभावित कदमों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। यदि CJP का दावा आधिकारिक रूप से लागू होता है, तो यह आंदोलन से जुड़े छात्रों और अन्य प्रदर्शनकारियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।