चोरी के लैपटॉप और मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार, अवैध चाकू भी बरामद
नोएडा, 18 सितंबर (आईएएनएस)। नोएडा के थाना फेस-1 की पुलिस ने मोबाइल फोन और लैपटॉप चोरी करने के मामले में एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के दो लैपटॉप, दो मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी 18 सितंबर को सेक्टर-14 की तरफ गंदे नाले के पुल के पास से की गई। मामले में पहले से दर्ज चोरी के मुकदमे में बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के मुताबिक, थाना फेस-1 पुलिस टीम 18 सितंबर को क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सेक्टर-14 की तरफ गंदे नाले के पुल के पास एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो लैपटॉप और दो मोबाइल फोन बरामद हुए।
पुलिस ने जब बरामद सामान के संबंध में पूछताछ की तो इनके चोरी का होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तौशीब पुत्र समशुल कमर, निवासी जेजे कॉलोनी, सेक्टर-8, नोएडा, थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। उसकी उम्र 19 वर्ष बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से बरामद दो लैपटॉप और दो मोबाइल फोन के संबंध में थाना फेस-1 नोएडा में पहले से मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से तलाशी के दौरान एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं और उसके संभावित साथियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान बरामदगी में दो चोरी के लैपटॉप, दो चोरी के मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू शामिल है। आरोपी के खिलाफ दर्ज दोनों मुकदमों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद मोबाइल फोन और लैपटॉप किन स्थानों से चोरी किए गए थे तथा आरोपी इससे पहले चोरी की किसी अन्य घटना में शामिल रहा है या नहीं।
--आईएएनएस
पीकेटी/डीकेपी