×

छिंगमिंग दिवस की छुट्टियों में बॉक्स ऑफिस की कमाई अधिक

 

बीजिंग, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के आंकड़ों के अनुसार 6 अप्रैल तक वर्ष 2026 के छिंगमिंग दिवस की छुट्टियों में बॉक्स ऑफिस की कमाई 30 करोड़ 50 लाख युआन रही।

स्क्रीनिंग की कुल संख्या 14 लाख 54 हजार 900 थी, जिसने चीनी फिल्म इतिहास में छिंगमिंग दिवस की छुट्टियों के दौरान सबसे ज्यादा स्क्रीनिंग का रिकॉर्ड तोड़ा।

फिल्म 'सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी', 'मैं, शउखो', 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', 'पहचान का खेल' और 'अब मैं उससे मिला' बॉक्स ऑफिस चार्ट में पहले पांच स्थान पर रही।

बताया जाता है कि इस साल छिंगमिंग दिवस की छुट्टियों के दौरान करीब 20 फिल्में रिलीज हुईं। फिल्म 'मैं, शउखो' आजकल के मां-बेटी के रिश्तों पर फोकस करती है और दिखाती है कि कैसे दो पीढ़ियों की महिलाएं झगड़े और समायोजन के बीच सुलह की ओर बढ़ती हैं।

फिल्म 'अब मैं उससे मिला' में डायरी से मां और बेटे के बीच दिल को छू लेने वाली कहानी सुनाई गई। फिल्म 'पहचान का खेल' में पहचान की अदला-बदली से दर्शकों का ध्यान आकर्षित हुआ। आयातित एनिमेटेड फिल्म 'सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी' में मारियो और लुइगी का गैलेक्टिक एडवेंचर दिखाया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/