चीन ने राजमार्ग सेवा क्षेत्रों में 85,400 चार्जिंग अवसंरचना सुविधाएं की स्थापित
बीजिंग, 14 अगस्त (आईएएनएस)। चीन ने राजमार्ग सेवा क्षेत्रों में 85,400 चार्जिंग अवसंरचना सुविधाएं स्थापित की हैं, जो देश के 98 प्रतिशत से अधिक सेवा क्षेत्रों को कवर करती हैं। हूपेई प्रांत के वूहान शहर में आयोजित 2026 परिवहन और ऊर्जा एकीकरण नवाचार और विकास सम्मेलन में यह जानकारी मिली।
वर्तमान में, चीन में चार्जिंग अवसंरचना सुविधाओं की संख्या में काफी वृद्धि हुई है, लेआउट तेजी से पूरा हो रहा है और संरचना को लगातार अनुकूलित किया जा रहा है। इस वर्ष की पहली छमाही में चीन में सार्वजनिक चार्जिंग अवसंरचना द्वारा चार्ज की गई बिजली की मात्रा में पिछले वर्ष की तुलना में 60.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
इसके अलावा, सार्वजनिक परिवहन का हरित रूपांतरण तेजी से हो रहा है। 2025 के अंत तक, नई ऊर्जा से चलने वाली बसों की संख्या 5,51,400 तक पहुंच गई, जो कुल संख्या का 87.5 प्रतिशत हुई, नई ऊर्जा से चलने वाली टैक्सियों की संख्या 6,50,900 तक पहुंच गई, जो कुल संख्या का 49.2 प्रतिशत हुई।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/