चीन में कई अनमोल और लुप्तप्राय प्रजातियों की संख्या में हो रहा है इजाफा
बीजिंग, 22 मई (आईएएनएस)। इंटरनेशनल जैव-विविधता दिवस है। चीनी पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्रालय ने चीन के शांगहाई शहर में छोंगमिंग आइलैंड पर 2026 के अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें जैव विविधता संरक्षण में चीन की उपलब्धियों को दिखाया गया।
इस साल के जैव विविधता दिवस की थीम है "वैश्विक प्रभाव के लिए स्थानीय स्तर पर कार्य करना"। 2026 अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के प्रसार-प्रचार कार्यक्रम ने "जैव विविधता पर संधि के कार्यान्वयन पर चीन की सातवीं राष्ट्रीय रिपोर्ट " जारी की। रिपोर्ट से पता चलता है कि जैव विविधता से जुड़े 27 राष्ट्रीय
लक्ष्यों में से 21 पर काफ़ी प्रगति हुई है। साथ ही " खुनमिंग-मॉन्ट्रियल वैश्विक जैव विविधता ढांचे" के वैश्विक लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में चीन का योगदान दिया गया है। इस बीच, खुनमिंग जैव विविधता कोष के लिए दान समारोह आदि कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/