×

चीन-ईयू व्यापार ढांचा बाजार की मांग से प्रेरित हैः चीनी विदेश मंत्रालय

 

बीजिंग, 6 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने सोमवार को नियमित प्रेस वार्ता में चीन-यूरोपीय संघ व्यापार ढांचे संबंधी सवाल के जवाब में बताया कि चीन-यूरोपीय संघ व्यापार ढांचा बाजार की मांग से प्रेरित है और पारस्परिक लाभ की पूरकता पर आधारित एक प्राकृतिक परिणाम है।

रिपोर्ट के अनुसार, यूरोपीय संघ आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने हाल ही में बताया कि ईयू को व्यापारिक असंतुलन के सवाल पर चीन के साथ वार्ता करनी चाहिए। इसके साथ फिलहाल यूरोप भीषण गर्मी का सामना कर रहा है और चीन से बने एसी और पंखे आदि माल यूरोपीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

संबंधित सवाल के जवाब में माओ निंग ने कहा कि चीन-ईयू संबंध में उपभोक्ताओं और सप्लाई व्यापारियों को ठोस लाभ मिला। जबरन क्रय-विक्रय असंभव है। यह दोतरफा रास्ता और समान लाभ है। उम्मीद है कि ईयू के संबंधित लोग वस्तुगत रूप से चीन-ईयू आर्थिक व व्यापारिक संबंध देखेंगे और एक साथ पारस्परिक लाभ वाला केक बड़ा बनाएंगे और जीरो सम गेम की मानसिकता छोड़ेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/