☰
×

चीन-कनाडा संबंध का सुधार और विकास एक सही विकल्पः शी चिनफिंग

 

बीजिंग, 17 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 17 नवंबर की सुबह शनचन में एपेक अनौपचारिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आए कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से भेंट की।

शी ने कहा कि चीन और कनाडा एशिया प्रशांत क्षेत्र के महत्वपूर्ण देश हैं। चीन-कनाडा संबंध का सुधार और विकास एक सही विकल्प है। चीन कनाडा के साथ समान कोशिश कर चीन-कनाडा नई किस्म वाली रणनीतिक साझेदारी निरंतर आगे बढ़ाने और पारस्परिक सम्मान, समान विकास, आपसी विश्वास और पारस्परिक समन्वय वाले साझेदार बनने को तैयार है ताकि दोनो देशों की जनता को अधिक कल्याण मिले।

शी चिनफिंग ने द्विपक्षीय संबंध के विकास पर चार सूत्रीय रायें पेश कीं। पहला, वर्तमान रुझान मजबूत कर पारस्परिक राजनीतिक विश्वास बढ़ाकर रचनात्मक संवाद के माध्यम से एक दूसरे के विकास रास्ते और नीतिगत इरादे की सही समझ निरंतर गहरायी जाए और एक साथ दोनों देशों के संबंधों की सही दिशा पर कायम रहना।

दूसरा जुड़ाव को मजबूत कर व्यापार, ऊर्जा, कृषि व वित्त परंपरागत सहयोग गहराने के साथ हरित अर्थव्यवस्था, ई-बिजनेस, डिजिटल अर्थव्यवस्था आदि नवोदित सहयोग का विस्तार किया जाए। तीसरा, दूरगामी दृष्टि से सांस्कृतिक आदान-प्रदान व लोगों की आवाजाही बढ़ायी जाए। चौथा, समन्वय मजबूत कर सच्चे बहुपक्षवाद को लागू किया जाए।

कार्नी ने कहा कि कनाडा चीन के साथ पारस्परिक विश्वास बढ़ाकर द्विपक्षीय सम्बंध का दीर्घकालिक व स्थिर विकास बढ़ाना चाहता है। कनाडा चीन के साथ समन्वय मजबूत कर एशिया-प्रशांत सहयोग बढ़ाने, बहुपक्षवाद की सुरक्षा करने, मुक्त व्यापार बढ़ाने और एशिया-प्रशांत तथा विश्व की स्थिरता व समृद्धि के लिए योगदान देने को तैयार है।

(साभार - चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/