×

रौंगट खड़े कर देने वाला वीडियो: विशालकाय पानी के दैत्य के ऊपर बैठा युवक, देखकर काँप जाएगी रूह 

 

आप शायद जानते होंगे कि मगरमच्छ कितने खतरनाक होते हैं। वे इंसानों पर ही नहीं, बल्कि किसी भी जानवर पर पहली नज़र में ही हमला कर देते हैं। यही वजह है कि इंसानों से लेकर जानवरों तक, हर कोई मगरमच्छ से दूरी बनाकर रखता है। हालांकि, आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप रही है। इस वीडियो में एक आदमी आराम से एक बड़े मगरमच्छ के ऊपर बैठकर कैमरे के लिए पोज़ देता हुआ दिख रहा है। यह नज़ारा जितना हैरान करने वाला है, उतना ही खतरनाक भी है।

मगरमच्छ के साथ एक जानलेवा हरकत
यह हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @Am_Blujay नाम के यूज़र ने शेयर किया है। इस 29 सेकंड के वीडियो को 67,000 से ज़्यादा बार देखा जा चुका है, और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है और अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं।

वीडियो देखकर किसी ने मज़ाक में कमेंट किया, "शायद वे कज़िन हैं," जबकि दूसरे ने कहा, "वह मगरमच्छ का मालिक हो सकता है।" जहाँ कई यूज़र्स ने उस आदमी को बेवकूफ़ कहा, वहीं दूसरों को यकीन नहीं हुआ कि मगरमच्छ ज़िंदा है। उन्होंने तो यह भी कहा कि चूँकि वह हिल नहीं रहा था, तो शायद मर गया होगा।