×

'छ्योशी' पत्रिका के 8वें अंक में शी चिनफिंग का महत्वपूर्ण लेख प्रकाशित होगा

 

बीजिंग, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। 16 अप्रैल को प्रकाशित छ्योशी पत्रिका के 8वें अंक में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव, राष्ट्रपति और चीनी फौजी आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग का महत्वपूर्ण लेख प्रकाशित होगा, जिसका शीर्षक है "देशव्यापी पठन को बढ़ावा देना और पुस्तक-प्रेमी समाज का निर्माण करना।"

लेख के अनुसार, “पढ़ना मानव जाति के लिए ज्ञान प्राप्त करने, बुद्धि बढ़ाने और नैतिकता विकसित करने का एक महत्वपूर्ण तरीका है। यह चिंतन को प्रेरित कर सकता है और लोगों को उच्च आदर्श स्थापित करने में मदद कर सकता है। हमें पढ़ने को प्रोत्साहित करना चाहिए, एक ऐसा समाज बनाना चाहिए, जो पढ़ने को महत्व देता हो और लोगों के वैचारिक स्तर को निरंतर ऊपर उठाना चाहिए और उनकी आध्यात्मिक शक्ति को मजबूत करना चाहिए, ताकि चीनी राष्ट्र का आध्यात्मिक जगत और भी गहरा और समृद्ध हो सके।”

लेख के अनुसार, “कम्युनिस्टों को मार्क्सवादी ग्रंथों को पढ़ना और मार्क्सवादी सिद्धांतों को समझना जीवन का एक अभिन्न अंग और आध्यात्मिक साधना बना लेना चाहिए। हमें और अधिक पुस्तकें पढ़नी चाहिए, और अच्छी पुस्तकें पढ़नी चाहिए, ताकि उनसे ज्ञान और पोषण प्राप्त हो सके। डिजिटल पठन को पारंपरिक पठन के साथ एकीकृत किया जाना चाहिए, साथ ही हमारे मूल मूल्यों और साक्षरता को भी संरक्षित किया जाना चाहिए। हमें एक ऐसा समाज और राष्ट्र बनाना चाहिए, जहां हर कोई जीवन भर सीखने में संलग्न रहे और लोगों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा दे।”

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/