चीन द्वारा स्वतंत्र रूप से विकसित दो बड़े क्रूज जहाज शांगहाई में एक साथ नजर आए
बीजिंग, 8 नवंबर (आईएएनएस)। चीन के शांगहाई के वुसोंगखो अंतर्राष्ट्रीय क्रूज पोर्ट पर एक विशेष "मुलाकात" हुई। अभी-अभी डिलीवर किया गया दूसरा चीन निर्मित बड़ा क्रूज जहाज "अडोरा फ्लोरा सिटी" और पहला चीन निर्मित बड़ा क्रूज जहाज "अडोरा मैजिक सिटी" एक ही बंदरगाह पर खड़े हुए। इसने चीन के बड़े क्रूज जहाज निर्माण के पहले जहाज की सफलता से श्रृंखलाबद्ध विकास की ओर महत्वपूर्ण छलांग की गवाही दी।
6 नवंबर को "अडोरा फ्लोरा सिटी" को शांगहाई वाएकाओछ्याओ जहाज निर्माण कंपनी में औपचारिक रूप से डिलीवर किया गया। यह 341 मीटर लंबा और कुल 1 लाख 41 हजार 9 सौ टन वजनी "समुद्री दिग्गज" 2,130 केबिन और सुइट्स से लैस है, जिसमें पूरी क्षमता से 5,232 मेहमान सवार हो सकते हैं। इसने स्थान व्यवस्था, स्मार्ट तकनीक और सुविधा कॉन्फिगरेशन आदि में पुनरावृत्त उन्नयन हासिल किया है।
शांगहाई सीमा शुल्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, योजना के अनुसार 9 नवंबर को "अडोरा फ्लोरा सिटी" लगभग 3,000 स्टाफ सदस्यों को लेकर शांगहाई के वुसोंगखो अंतर्राष्ट्रीय क्रूज पोर्ट से रवाना होगी और डिलीवरी के बाद अपनी पहली परीक्षण यात्रा शुरू करेगी, जिसके 12 नवंबर को क्वांगचो नानशा अंतर्राष्ट्रीय क्रूज मुख्य बंदरगाह पर पहुंचने की उम्मीद है।
(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/