×

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी का अवसर, ऑफिस असिस्टेंट समेत 14 पद खाली, जल्दी भरें फॉर्म

 

रायपुर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में सुनहरा करियर बनाने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने ऑफिस असिस्टेंट समेत विभिन्न 14 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है।

सेंट्रल बैंक ने जिन 14 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें फैकल्टी के 5, ऑफिस असिस्टेंट के 5, अटेंडर के 1 और चौकीदार सह माली के 3 पद शामिल हैं।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार मैट्रिक पास/ग्रेजुएट या पोस्ट-ग्रेजुएट होने चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में अन्य निर्धारित पात्रता और अनुभव का होना भी अनिवार्य है। वहीं, उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 22 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 12,000 से 30,000 रुपए के बीच प्रति महीने होती।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को 'क्षेत्रीय कार्यालय, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, धनजल कॉम्प्लेक्स, सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास, अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़, 497001' पते पर डाक कर दें। वहीं, जमा किए गए आवेदन पत्र की एक फोटोकॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी