☰
×

CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2028 का नया पैटर्न जारी: 5 विषय अनिवार्य, वीडियो में जाने 1 अतिरिक्त स्किल सब्जेक्ट का विकल्प; मैथ-साइंस में फेल होने पर भी मिलेगी राहत

 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने गुरुवार को 2028 की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के नए पैटर्न की जानकारी दी। नए बदलावों के तहत छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा में पांच विषय पढ़ना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्हें एक अतिरिक्त स्किल सब्जेक्ट चुनने का विकल्प भी मिलेगा। इस बदलाव का फायदा उन छात्रों को मिल सकता है, जो गणित, विज्ञान या सामाजिक विज्ञान जैसे मुख्य विषयों में पास नहीं हो पाते हैं। अतिरिक्त स्किल विषय के अंकों के आधार पर उन्हें परीक्षा पास करने में मदद मिल सकती है।CBSE का यह नया नियम उन विद्यार्थियों पर लागू होगा, जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं में पढ़ाई कर रहे हैं और 2028 में 10वीं की बोर्ड परीक्षा देंगे। वर्तमान में 10वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों पर इस बदलाव का कोई असर नहीं पड़ेगा।

5 विषय अनिवार्य, छठे विषय के रूप में चुन सकेंगे स्किल सब्जेक्ट

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/cP6HOlfSEVE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/cP6HOlfSEVE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

CBSE के नए परीक्षा पैटर्न के अनुसार, कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को पांच अनिवार्य विषयों की पढ़ाई करनी होगी। इसके साथ ही बोर्ड ने छठे विषय के रूप में एक अतिरिक्त स्किल सब्जेक्ट चुनने का विकल्प दिया है।इस व्यवस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक और रोजगार से जुड़े कौशल सीखने का अवसर देना है। अतिरिक्त स्किल विषय परीक्षा परिणाम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।यदि कोई विद्यार्थी गणित, विज्ञान या सामाजिक विज्ञान में से किसी विषय में असफल हो जाता है, तो निर्धारित नियमों और पात्रता के अनुसार स्किल विषय के प्रदर्शन के आधार पर उस विषय को बदलने का विकल्प मिल सकता है। इससे विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में राहत मिलने की संभावना है।

इंटरडिसिप्लिनरी और AI मॉड्यूल नहीं होंगे स्टडी स्कीम का हिस्सा

बोर्ड ने नए पैटर्न के साथ यह भी स्पष्ट किया है कि इंटरडिसिप्लिनरी एरिया और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के मॉड्यूल स्टडी स्कीम में शामिल नहीं होंगे।इसका मतलब है कि इन मॉड्यूल को नए परीक्षा पैटर्न की निर्धारित अध्ययन योजना का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा। बोर्ड की ओर से जारी बदलावों के अनुसार विद्यार्थियों को निर्धारित पांच विषयों और चुने गए अतिरिक्त स्किल विषय पर ध्यान देना होगा।

2026-27 में 9वीं के विद्यार्थियों पर लागू होगा नियम

CBSE का नया परीक्षा पैटर्न शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होने जा रहा है। इस समय कक्षा 9वीं में पढ़ रहे विद्यार्थी 2028 में 10वीं की बोर्ड परीक्षा देंगे। इसलिए इन विद्यार्थियों को नए नियमों के अनुसार अपनी पढ़ाई और विषयों का चयन करना होगा।वहीं, जो विद्यार्थी अभी कक्षा 10वीं में हैं, उनके लिए मौजूदा परीक्षा व्यवस्था ही लागू रहेगी। उन्हें नए बदलावों के आधार पर अपनी तैयारी में बदलाव करने की जरूरत नहीं होगी।

विद्यार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त विकल्प

नए पैटर्न में स्किल सब्जेक्ट को शामिल करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पारंपरिक विषयों तक सीमित न रखना है। इसके जरिए उन्हें अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार अतिरिक्त विषय चुनने का मौका मिलेगा।CBSE के इस बदलाव से विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। हालांकि, स्किल विषय के अंकों के आधार पर मुख्य विषय में बदलाव या परिणाम पर पड़ने वाला असर बोर्ड के निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार ही लागू होगा।