सी919 की औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानें शुरू
Aug 12, 2026, 20:28 IST
बीजिंग, 12 अगस्त (आईएएनएस)। एयर चाइना की पेइचिंग से मंगोलिया की राजधानी उलानबातार उड़ान को चीन द्वारा निर्मित बड़े यात्री विमान सी919 द्वारा संचालित किया जाएगा, जो चीन के स्वदेशी बड़े यात्री विमान के औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय नियमित वाणिज्यिक उड़ान संचालन की शुरुआत का प्रतीक है।
इससे पहले, सी919 विमान कई बार विदेशी एयरशो में दिखाई दिया था और उसने दो सिंगापुर एयरशो और एक दुबई एयरशो में भाग लिया था।
(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/