×

बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप: पीवी सिंधु ने जताई 2019 वाला प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद

 

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होना है। चैंपियनशिप में भारत के शीर्ष शटलर हिस्सा ले रहे हैं। ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने कहा है कि चैंपियनशिप का आयोजन भारत में होना बेहद खास है।

पीवी सिंधु ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "वर्ल्ड चैंपियनशिप का भारत में होना बेहद खास है। मैं बहुत उत्साहित और खुश हूं। लंबे समय बाद चैंपियनशिप का आयोजन भारत में हो रहा है। मैंने 2019 में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी। लगभग सात साल बाद, मुझे फिर से अच्छा करने की उम्मीद है। जापान ओपन ने मुझे बहुत आत्मविश्वास दिया। मुझे उम्मीद है कि मैं उसे बनाए रखूंगी। सब कुछ ठीक चल रहा है। मैं एक बार में एक मैच पर ध्यान दे रही हूं और प्रतियोगिता का इंतजार कर रही हूं। हमें स्थानीय लोगों का बहुत समर्थन मिलेगा। मैं पदक जीतने की कोशिश करूंगी।"

फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव ने कहा, "मुझे लगता है कि यह मेरे आत्मविश्वास के लिए एक बड़ी उपलब्धि रही है। वर्ल्ड टूर फाइनल से गुजरना। यूरोपियन चैंपियन, जापान ओपन में अच्छे परिणाम रहे। मुझे यह भी लगता है कि मैं वर्ल्ड टूर और बड़े टूर्नामेंट्स में अच्छा कर सकता हूं और निरंतर रह सकता हूं। वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए तैयारी भी अच्छी रही है। भारत में श्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश रहेगी।"

फ्रांस के एलेक्स लैनियर ने कहा, "मुझे लगता है कि हमने अच्छी तैयारी की है। हम थोड़ा फ्रेश होने के लिए, थोड़ी और तैयारी करने के लिए चीन में थे। मुझे लगता है कि हमें वहां सही ऊर्जा मिली।"

2023 में हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप के विजेता थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसार्न ने कहा, "मुझे लगता है कि पुरुष एकल सच में मुश्किल है। हर पोजीशन बहुत मुश्किल है। मैं फिर से इंडिया आया हूं और सच में बहुत खुश हूं। मैं इस टूर्नामेंट में अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगा।"

--आईएएनएस

पीएके