नहाते हुई भाभी का देवर ने बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लेकमेल कर करता रहा दुष्कर्म, अब मामला दर्ज
महाराष्ट्र के पुणे में एक 25 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी भाभी का नहाते हुए वीडियो चुपके से रिकॉर्ड कर लिया। फिर उसने उसके साथ बलात्कार किया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परभणी जिले के निवासी आरोपी देवर के खिलाफ शनिवार को हिंजेवाड़ी पुलिस स्टेशन में एक महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके देवर ने उसकी जानकारी के बिना नहाते हुए उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और बाद में कथित तौर पर उस वीडियो क्लिप का इस्तेमाल करके उसे ब्लैकमेल करके उसके साथ अंतरंग संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। उसने आगे आरोप लगाया कि जब उसने उसकी यौन इच्छाओं को पूरा करने से इनकार कर दिया, तो उसने उसके साथ बलात्कार किया। महिला के देवर ने उसके साथ मारपीट भी की।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना पिछले महीने हुई थी। हालाँकि, पीड़िता ने तब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई जब तक कि आरोपी देवर ने उसे फिर से परेशान करना शुरू नहीं कर दिया। इसके बाद महिला ने अपने पति को अपनी आपबीती बताई, जिसके बाद दंपति ने पुलिस को सूचित किया और मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के पकड़े जाने से पहले ही आरोपी गाँव से भाग गया। रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है, "हमने उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार की सज़ा) और 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।"