जामा मस्जिद में लेगिंग पहनकर पहुंची ब्रिटिश महिला, एंट्री से रोका गया तो पति ने जताई नाराजगी, Video हुआ Viral
ऑनलाइन एक वीडियो सामने आया है जिसमें विदेशी पर्यटकों के साथ दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में घुसने की कोशिश के दौरान हुई एक घटना का ज़िक्र है। वीडियो में पर्यटक आरोप लगाते हैं कि टिकट काउंटर पर ₹400 की जगह ₹1,000 मांगे गए और कपड़ों के लिए एक्स्ट्रा पैसे लेने की कोशिश की गई। इसके चलते पर्यटकों ने अंदर जाने से मना कर दिया और यह घटना सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गई।
पर्यटकों ने वीडियो में बताया कि जामा मस्जिद के गेट पर लगे साइनबोर्ड पर एंट्री फ़ीस ₹400 लिखी थी, लेकिन टिकट देने वाले व्यक्ति ने ₹1,000 मांगे। जब पर्यटकों ने साइनबोर्ड की ओर इशारा किया, तो उन्हें बताया गया कि शरीर को ढकने के लिए अतिरिक्त कपड़ों के लिए अलग से पैसे देने होंगे। यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट 'ourglobalgetaways' पर शेयर किया गया था।
पर्यटक ने बताया कि उनकी महिला साथी ने पहले से ही पूरे और शालीन कपड़े पहने हुए थे, फिर भी उन पर अतिरिक्त कपड़ा लपेटने का दबाव डाला गया। वहीं, मस्जिद परिसर के अंदर दूसरे लोग आम जींस पहने घूम रहे थे। इस भेदभाव और पैसे ऐंठने की कोशिश से नाराज़ होकर पर्यटक ने अंदर जाने के बजाय बाहर ही रहना बेहतर समझा। इसके अलावा, मस्जिद में घुसने से पहले जूते उतारने का नियम है और पर्यटकों को चेतावनी दी गई थी कि बाहर छोड़े गए जूते चोरी हो सकते हैं; इन सभी बातों से परेशान होकर उन्होंने मस्जिद में जाने से मना कर दिया।