☰
×

ब्रेकअप की अफवाहों पर जिया शंकर ने लगाया विराम, मंगेतर करण के लिए लिखा इमोशनल नोट

 

मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री जिया शंकर ने अपने मंगेतर करण धनक के साथ ब्रेकअप की अफवाहों पर आधिकारिक तौर विराम लगा दिया। कई दिनों से उनके रिश्ते में अनबन की खबरें आ रही थीं लेकिन अब अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर मंगेतर के लिए खास नोट शेयर किया है।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर करण धनक के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे वे एक कपल के तौर पर आगे बढ़ रहे हैं। जिया ने लिखा, "अगर किसी ने आपको नहीं बताया कि एक साथ रहना सीखते हुए जिंदगी कितनी मुश्किल हो जाती है, तो मैं बताना चाहती हूं कि ये कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं है।

उन्होंने लिखा, "अगर किसी ने आपको नहीं बताया कि एक साथ रहना सीखते हुए जिंदगी कितनी मुश्किल हो जाती है, तो मैं बता दूं कि ये कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं है। ज्यादातर कपल्स की तरह हम भी एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं लेकिन कभी-कभी हमारे बीच बहुत झगड़े भी होते हैं और हम बस एक-दूसरे के लिए बेहतर बनना सीख रहे हैं। हम परफेक्ट नहीं हैं बल्कि हम सिर्फ इंसान हैं, जिन्हें एक-दूसरे से प्यार हुआ और हमने एक-दूसरे को चुना। हम बेस्ट फ्रेंड्स हैं और आखिर में बस यही उम्मीद करते हैं कि हम सब समझ जाएं और इस जिंदगी में साथ-साथ आगे बढ़ें।"

अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही अटकलों पर बात करते हुए जिया ने लिखा, "मैं आगे से इस बात का ज्यादा ध्यान रखूंगी कि मैं सोशल मीडिया पर क्या शेयर करती हूं, ताकि किसी भी तरह की अटकलों या बेबुनियाद अफवाहों के लिए कोई जगह न रहे लेकिन मेरे मंगेतर या हमारे रिश्ते के बारे में जो कुछ भी कहा गया है, उसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।"

अपने नोट को पॉजिटिव अंदाज में खत्म करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "क्या अब हम प्यार और दयालुता के साथ आगे बढ़ सकते हैं? मैं आप सभी के लिए प्यार और शांति की कामना करती हूं और उम्मीद करती हूं कि आपको भी ऐसा प्यार मिले जो आपके लिए परफेक्ट हो।"

दरअसल, जिया और करण के रिश्ते में अनबन की अटकलें तब तेज हुईं जब सोशल मीडिया यूजर्स ने देखा कि एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर उन्हें अनफॉलो कर दिया था और दिल टूटने से जुड़े क्रिप्टिक पोस्ट और रील्स शेयर किए थे, जिससे उनकी सगाई टूटने के कयास लगाए जा रहे थे।

हालांकि, बाद में जिया शंकर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बयान जारी कर लोगों से उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में कयास न लगाने कि अपील की थी। वहीं, अभिनेत्री जिया ने करण धनक को दोबारा इंस्टाग्राम पर फॉलो भी कर लिया है।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम