BREAKING:Delhi Fire: करोल बाग के गफ्फार मार्केट में देर रात भड़की आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की 22 गाड़ियां
Nov 6, 2026, 08:31 IST
दिल्ली के करोल बाग स्थित गफ्फार मार्केट में शुक्रवार देर रात आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग रात करीब 1:30 बजे पूड़ी प्लाजा के 13 ब्लॉक में स्थित एक दुकान में लगी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
आग तेजी से फैलने की आशंका को देखते हुए दमकल विभाग ने कुल 22 वाहन तैनात किए। इनमें वाटर टेंडर, पानी के टैंकर और अन्य आपातकालीन वाहन शामिल थे। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
आग लगने की वजह का पता नहीं
फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की टीमें लगातार प्रयास करती रहीं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग एक दुकान में लगी थी। हालांकि, आग किस वजह से लगी और इससे कितना नुकसान हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा।