Breaking News: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 लोगों की मौत; 2 की हालत गंभीर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Oct 31, 2026, 10:01 IST
दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाए गए लोग
रेस्क्यू टीम ने फैक्ट्री से छह लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। सभी को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चार लोगों की मौत हो गई और दो का इलाज जारी है।
चौथी मंजिल से 5 लोगों का रेस्क्यू
हादसे के दौरान बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर फंसे पांच अन्य लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग लगने की सूचना के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा।
फैक्ट्री में आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मामले से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार है।