☰
×

ट्रेन में लड़के परेशान कर रहे हैं... वीडियो में देंखे सहेली को फोन कर बोली हिमाश्री, फिर अचानक कट गया कॉल; रेलवे ट्रैक के पास मिला शव

 

असम की एक डांस टीम के साथ कार्यक्रम में शामिल होने विशाखापट्टनम गई गुवाहाटी की छात्रा हिमाश्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वापसी के दौरान वह डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस के S2 कोच में सफर कर रही थी। इसी दौरान उसने अपनी एक सहेली को फोन कर बताया कि कुछ लड़के उसे परेशान कर रहे हैं। इसके कुछ देर बाद ही फोन कट गया और उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। बाद में आंध्र प्रदेश में रेलवे ट्रैक के पास उसका शव मिलने की जानकारी सामने आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डांस कार्यक्रम में शामिल होने गई थी विशाखापट्टनम

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/yebv8Vvzx2s?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/yebv8Vvzx2s/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

परिवार के मुताबिक, हिमाश्री गुवाहाटी के बी बरुआ कॉलेज की छात्रा थी। 30 सितंबर को वह असम की डांस टीम के साथ एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने विशाखापट्टनम गई थी। कार्यक्रम के बाद वह ट्रेन से गुवाहाटी लौट रही थी। वह डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस के S2 कोच में सवार थी।परिवार ने बताया कि यात्रा के दौरान हिमाश्री ने फोन पर संपर्क भी किया था। हालांकि, 6 अक्टूबर की सुबह हुई एक फोन कॉल के बाद उसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

सुबह 2:39 बजे सहेली को किया फोन

हिमाश्री की मां के मुताबिक, 6 अक्टूबर की सुबह 2 बजकर 39 मिनट पर उसने अपनी एक सहेली को फोन किया था। बातचीत के दौरान उसने बताया कि ट्रेन में कुछ लड़के उसे परेशान कर रहे हैं। इसी बीच अचानक फोन कट गया। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और परिवार तथा दोस्तों की उससे दोबारा बात नहीं हो सकी।हिमाश्री की सहेली ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गुवाहाटी में सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) से संपर्क किया। इसके अलावा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 के जरिए भी शिकायत दर्ज कराई गई, ताकि ट्रेन में उसकी तलाश की जा सके।

S2 कोच में मिला बैग, छात्रा का नहीं चला पता

शिकायत मिलने के बाद रेलवे पुलिस ने जांच शुरू की। अधिकारियों ने संबंधित ट्रेन के S2 कोच की जांच की, जहां हिमाश्री का बैग मिला। हालांकि, वह खुद वहां मौजूद नहीं थी। बैग मिलने के बावजूद छात्रा का पता नहीं चलने पर उसकी तलाश तेज कर दी गई।इसी दौरान शाम को रेलवे पुलिस को आंध्र प्रदेश में टिकुलमपुर रेलवे लाइन के पास एक लड़की का शव मिलने की सूचना मिली। जांच के बाद शव की पहचान हिमाश्री के रूप में की गई।

पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को सौंपा शव

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसे परिवार को सौंप दिया है। घटना की परिस्थितियों और छात्रा की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।हिमाश्री ने अपनी सहेली को फोन पर जिन लड़कों के परेशान करने की बात बताई थी, उस जानकारी को भी मामले की जांच के लिहाज से अहम माना जा रहा है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रेन में उसके साथ वास्तव में क्या हुआ और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, एक फोन कॉल, S2 कोच में मिले बैगऔर रेलवे ट्रैक के पास मिले शव के बीच की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है।