×

Bollywood Female Director: बॉलीवुड की मशहूर महिला डायरेक्टर, जिन्होंने फिल्मों में महिला किरदार की गढ़ी अलग परिभाषा

 

आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाया जा रहा है। महिलाएंं हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे है। कई महिलाओं ने असंभव काम को भी बड़ी आसानी से कर दिखाया है। आज महिलाएं भी पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ शानदार महिला निर्देशक के बारे में बताने जा रहे है जिनके काम की ना सिर्फ दर्शक बल्कि समीक्षक भी सराहना करते है। ये महिला डायरेक्टर साई फाई फिल्में तो नहीं बनाती है लेकिन कहानी दमदार होती है। जिसको ना चाहते हुए भी कोई नकार नहीं सकता है। आइए जानते है उन दमदार और बेहतरीन महिला निर्देशकों के बारे में —

मीरा नायर
मीरा नायर एक मशहूर निर्देशक है। जिन्होंने अब तक एक से एक कई अलग अलग विषयों पर आधारित फिल्मों का निर्देशन किया है। जिसमे मिसीसीपी मसाला, कामसूत्र, मॉनसून वेडिंग, नेमसेक जैसी फिल्में शामिल है। इन फिल्मों को देश ही नहीं दुनियाभर में पसंद किया गया है।

रीमा कगती
रीमा कगती अलग तरह की फिल्मों के निर्देशन के लिए जानी जाती है। जिसमे उनकी तलाश, जिंदगी ना मिलेगी दोबार, दिल चाहता है और लगान जैसी फिल्मों में बतौर सहायक निर्देशक रह चुकी है।

अपर्णा सेन
अपर्णा सेन ने बॉलीवुड की कई फिल्मों का निर्देशन किया है लेकिन वो बंगाली फिल्मों के लिए जानी जाती है। अपर्णा सेन की निर्देशन कला पर अच्छी पकड़ है जिसकी वजह से उन्होंने लोगों का ध्यान अपनी तरफ किया है।

अलंकृता ​श्रीवास्तव
अलंकृता ​श्रीवास्तव ने बॉलीवुड की कई डिफरेंट कहानी पर आधारित फिल्मों का निर्देशन किया है। जिसमे लिपस्टिक अंडर माई बुर्खा जैसी फिल्में शामिल है। अलंकृता ​श्रीवास्तव एक मशहूर डायरेक्टर होने के साथ साथ लेखक भी है।

जोया अख्‍तर
जोया अख्‍तर भी बॉलीवुड की एक ऐसी डायरेक्टर है जिनके काम को पसंद किया जाता है। जोया ने ज्यादा फिल्में नहीं बनाई है लेकिन जितनी बनाई है वो काबिले तारीफ है। जोया ने जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, गली बॉय जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

दीपा मेहता
दीपा मेहता ने बॉलीवुड को अलग तरह की फिल्में दी है। जिसमे उनकी फिल्म फायर, वॉटर और अर्थ जैसी शामिल है। इन फिल्मों के विषय ऐसे विषय पर आधारित है जिन पर काफी बवाल भी हो चुका है। लेकिन इसके बावजूद फिल्मों को पसंद किया जाता है।

फातिमा बेगम
फातिमा बेगम बॉलीवुड की सबसे मशहूर और पुरानी फिल्म निर्देशक हैं। ये उस दौर की बात है जब महिलाओं का घर से बाहर निकलना मना हुआ करता था। उस वक्त फातिमा बेगम ने फिल्मों के निर्देशन की कमान संभाली थी। उनकी फिल्म बुलबुले पाकिस्‍तान साल 1926 में रिलीज हुई थी। जिसका निर्देशन, स्क्रीन प्ले और निर्माता खुद ही वो भी। इसके अलावा इसमे उन्होंने अभिनय भी किया था। इसके बाद उन्‍होंने भारत की पहली बोलती फिल्‍म आलम आरा में काम किया था।

Shahid Kapoor ने लिया सेंटर ऑफ ग्रेविटी चैलेंज, पत्नी मीरा ने की तारीफ

Nidhi Dutt Wedding: जयपुर में शादी अंदाज में हुई जेपी दत्त और बिंदिया गोस्वामी की बेटी निधि की शादी, सामने आई तस्वीरें

Sonakshi Sinha Cop Look: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस की वर्दी में सोनाक्षी सिन्हा का लुक हो रहा वायरल