×

Bollywood Drug Case: रेव पार्टी करते हुए पकड़े गए है ये सेलेब्स, जानकर होगी हैरान

 

पार्टी करने का शौक हर किसी को होता है। जब भी कोई खुशी की बात होती और हम उसे सभी के साथ शेयर करना चाहते हैं तो बस पार्टी करते है। पार्टी करना और खुशी मनाना कोई लगत बात नहीं है लेकिन अगर उस पार्टी में ड्रग्स का यूज हो तो ये एक जुर्म बन जाता है। इन दिनों बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग को लेकर काफी हंगामा हो रहा है। कई सेलेब्स का नाम ड्रग के साथ किसी ना किसी तरह से जुड़ रहा है। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के उन कलाकारों के बारे में बताने जा रहे है जिनको रेव पार्टी करते हुए पकड़ा गया है। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल है।

करण जौहर
पिछले साल बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और ​फिल्म मेकर करण जौहर के घर पर होने वाली एक पार्टी का वीडियो सामने आया है। जिसको देखने के बाद कई लोगों ने ये दावा किया है कि करण के घर पर हुई इस पार्टी में बॉलीवुड के सभी कलाकारों ने ड्रग्स का सेवन किया है। जो उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है। करण की इस पार्टी में मलाइका आरोड़ा, दीपिका पादुकोण, विक्की कौशल, रणबीर कपूर और अर्जुन कपूर जैसे नाम शामिल है।

साक्षी खन्ना​​​​​​​
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे साक्षी खन्न को साल 2011 में एक रेव पार्टी की वजह से गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने मुंबई के पास कर्जत में रेव पार्टी की थी। जिसमे साक्षी के अलावा कई लोगों को पकड़ा गया था। उस वक्त साक्षी की उम्र महज बीस साल ही थी।

अपूर्व अग्निहोत्री-शिल्पा अग्निहोत्री
अपूर्व अग्निहोत्री-शिल्पा अग्निहोत्री को भी एक बार रेव पार्टी करते हुए पकड़ा गया था। ये बात साल 2012 की है। सिर्फ इतना ही नहीं इन दोनों का उस वक्त ब्लड भी टेस्ट किया गया था जिसमे ये बात साफ हुई थी कि इन दोनों ने पार्टी में ड्रग का सेवन किया था। अपूर्व को आप फिल्म परदेस में देख चुके है।

जिया मानेक​​​​​​​​​​​​​​
छोटे परदे की मशहूर अभिनेत्री जिया मानेक को भी एक बार पड़का गया है। ये बात उस वक्त की है जब साल 2012 में पुलिस ने मुंबई के जाजा बार में छापा मारा था। उस वक्त जिया को भी वहीं पर पकड़ा गया था। उस वक्त उन्होंने कहा था कि वो वहां पर अपने परिवार के साथ खाना खाने गई थी।

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा थाने में दर्ज हुई एफआईआर, लगा रेप का आरोप

Kavita Kaushik: बिग बॉस 14 में एंट्री करेंगी एफआईआर फेम कविता कौशिक, आई ऐसी खबरें

Shweta tiwari: टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी कोरोना पॉजिटिव पाई गई, आई ऐसी खबर