भाजपा नेताओं ने पूर्व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी, दीर्घायु होने की कामना
नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर कई नेताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लिखा, "हिमाचल प्रदेश व हरियाणा के पूर्व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, आपको जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।"
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, "वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सुख-समृद्धि प्रदान करें।"
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, "पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। यह अवसर खुशियां लेकर आए और आने वाला वर्ष अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि से भरा हो।"
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने लिखा, "भाजपा के वरिष्ठ नेता, सादगी व शुचिता के प्रतीक और हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को जन्मदिवस की आत्मीय बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र निर्माण और लोक-कल्याण के लिए समर्पित आपका दीर्घकालिक सार्वजनिक जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूं।"
भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने लिखा, "वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप दीर्घायु हों, सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें प्रभु श्रीराम जी से मेरी यही कामना है।"
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने लिखा, "पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। यह विशेष दिन आपके जीवन में अपार खुशियां लाए और आने वाला वर्ष आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य, स्थायी समृद्धि और राष्ट्र व समाज की सेवा में निरंतर शक्ति प्रदान करने वाला हो। आपके दीर्घायु, संतोषपूर्ण और आनंदमय जीवन की कामना करता हूं।"
--आईएएनएस
पीएसके