2027 विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी BJP, वीडियो में जाने दिल्ली में दो दिवसीय संगठनात्मक कार्यशाला शुरू
आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रणनीतिक मंथन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को दिल्ली के पूसा में पार्टी की दो दिवसीय संगठनात्मक कार्यशाला शुरू हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन प्रभारी शामिल हो रहे हैं।कार्यशाला में मुख्य रूप से 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों, संगठन के कामकाज की समीक्षा और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और विभिन्न राज्यों में पार्टी की गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श होगा।
नितिन नवीन और बीएल संतोष कर रहे उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता
कार्यशाला के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष कर रहे हैं। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे, कार्यकर्ताओं की भूमिका और राज्यों में चल रहे संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की जा रही है।इस दो दिवसीय आयोजन में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के साथ प्रदेशों के प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी को अहम माना जा रहा है। अलग-अलग राज्यों से आए प्रतिनिधि अपने यहां संगठन की स्थिति और आगामी चुनावों की तैयारियों से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे।
2027 के चुनावों पर रहेगा फोकस
भाजपा की इस कार्यशाला में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति प्रमुख एजेंडा है। इन चुनावों को देखते हुए पार्टी संगठन की तैयारियों, चुनावी कार्यक्रमों और राज्य स्तर पर जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा करेगी।बैठक में संगठन के कामकाज का आकलन कर के साथ यह भी तय किया जाएगा कि आगामी महीनों में पार्टी के कार्यक्रम किस तरह संचालित किए जाएं। इसके लिए राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश इकाइयों के बीच समन्वय पर भी जोर रहेगा।
संगठनात्मक गतिविधियों की होगी समीक्षा
कार्यशाला का एक प्रमुख उद्देश्य पार्टी के संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा करना है। इसमें प्रदेश अध्यक्षों और संगठन प्रभारियों के माध्यम से राज्यों में चल रही गतिविधियों की जानकारी ली जाएगी। साथ ही संगठन को मजबूत करने और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर मंथन होगा।हालांकि, कार्यशाला में चर्चा के सभी विषयों और लिए जाने वाले फैसलों का विस्तृत ब्योरा सामने आना बाकी है। दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक के बाद पार्टी की आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को लेकर दिशा स्पष्ट हो सकती है।