×

ट्रेन टिकट को लेकर आई बड़ी खबर: 30 लाख टिकट बुक, अब नहीं मिलेगा वेटिंग टिकट

 

दिवाली और छठ पूजा के त्योहारों को देखते हुए ट्रेनों में टिकटों की मांग तेजी से बढ़ गई है। इसी बीच IRCTC ने टिकट बुकिंग का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। 7 सितंबर 2026 को IRCTC के पोर्टल पर एक ही दिन में 20,06,353 रेलवे टिकट बुक किए गए, जो एक दिन में अब तक की सबसे अधिक टिकट बुकिंग है।

दो दिन में करीब 40 लाख टिकट बुक

रिकॉर्ड बनने के अगले दिन यानी 8 सितंबर को भी टिकटों की भारी बुकिंग हुई। इस दिन 19,50,699 टिकट बुक किए गए। यानी सिर्फ दो दिनों में करीब 39.57 लाख टिकट बुक हुए।

पिछले साल त्योहारी सीजन में एक दिन में सबसे ज्यादा 18,40,203 टिकट बुक किए गए थे। इस बार यह आंकड़ा भी पार हो गया है। फिलहाल करीब 89 फीसदी रिजर्व टिकट ऑनलाइन बुक किए जा रहे हैं।

टिकट बुकिंग सिस्टम की क्षमता बढ़ी

बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने टिकट बुकिंग सिस्टम की क्षमता बढ़ाने के लिए नए सर्वर लगाए हैं। इसके चलते ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम की क्षमता लगभग दोगुनी हो गई है।

IRCTC ने 15 जुलाई 2026 से नया वेबसाइट और यूजर इंटरफेस भी शुरू किया है। नए इंटरफेस में यात्रियों को अलग-अलग क्लास में सीटों की उपलब्धता एक ही स्क्रीन पर देखने की सुविधा मिल रही है।

फर्जी बॉट और आईडी पर भी कार्रवाई

टिकटों की कालाबाजारी और फर्जी बुकिंग पर रोक लगाने के लिए रेलवे ने एंटी-बॉट सिस्टम को भी मजबूत किया है। इसके जरिए संदिग्ध बॉट ट्रैफिक में करीब 55 से 65 फीसदी तक कमी आई है।

इसके अलावा अधिकृत टिकट एजेंटों को बुकिंग खुलने के शुरुआती 10 मिनट यानी सुबह 8 बजे से 8:10 बजे तक ARP टिकट बुक करने की अनुमति नहीं है।

आधार वेरिफिकेशन पर जोर

बुकिंग विंडो खुलते ही टिकट बुक करने के लिए आधार से सत्यापित यूजर होना जरूरी किया गया है। फर्जीवाड़े के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3.04 करोड़ यूजर आईडी बंद की गई हैं, जबकि 6.33 करोड़ आईडी को दोबारा सत्यापन के लिए रखा गया है।

IRCTC के मुताबिक, इतनी भारी संख्या में टिकट बुक होने के बावजूद NGeT ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम में कोई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी नहीं हुई। त्योहारों के दौरान बढ़ती मांग को संभालने के लिए सिस्टम की क्षमता और सुरक्षा दोनों को मजबूत किया गया है।