भारतीय वायुसेना के अग्निवीरों को मिलेगा योग का व्यवस्थित प्रशिक्षण और सर्टिफिकेट
नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना ने अग्निवीरवायु को योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही योग के क्षेत्र प्रशिक्षण पूरा करने वाले में वायु सेना में कार्यरत अग्निवीरों प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु को योग का व्यवस्थित प्रशिक्षण देने की योजना बनाई है। इस क्षेत्र में प्रशिक्षण व प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के साथ साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया गया है।
नई दिल्ली स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के साथ मिलकर की गई इस पहल से अग्निवीर वायु को योग की शिक्षा प्राप्त करने के साथ अपने कौशल को निखारने और शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने का अवसर मिलेगा। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस समझौता ज्ञापन पर 19 नवंबर 2026 को वायुसेना मुख्यालय में हस्ताक्षर किए गए। यहां इस पहल को लेकर एक समारोह आयोजित किया गया। इस विशेष समारोह की अध्यक्षता वायुसेना के कार्मिक प्रभारी अधिकारी ने की।
भारतीय वायुसेना की ओर से सहायक वायुसेना प्रमुख (शिक्षा) ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से विश्वविद्यालय के कुलपति ने इस पर हस्ताक्षर किए हैं। इस सहयोग के तहत अग्निवीरवायु को योग के क्षेत्र में व्यवस्थित ढंग से सीखने और प्रमाणपत्र प्राप्त करने के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे उन्हें योग से जुड़ा ज्ञान और कौशल हासिल करने का अवसर मिलेगा।
गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना लगातार अपने जवानों की क्षमता बढ़ाने, उनके कौशल को विकसित करने और उन्हें शिक्षा के अधिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। अब इसी प्रयास के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ सहयोग बढ़ाया जा रहा है। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के साथ हुआ यह समझौता भी इसी पहल का हिस्सा है। इसके माध्यम से अग्निवीरवायु के लिए शिक्षा और कौशल विकास के नए अवसर तैयार करने की दिशा में कदम उठाया गया है।
बीते दिनों ही केंद्र सरकार ने अग्निवीर योजना में बड़ा बदलाव करते हुए अग्निवीरों को चार साल की सेवा पूरी होने के बाद दो साल की दूसरी सेवा अवधि देने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। दरअसल 25 प्रतिशत अग्निवीर भारतीय सशस्त्र सेनाओं में नियमित सैनिक के रूप में शामिगे। शेष 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का यह दूसरा कार्यकाल मिलेगा।
इस फैसले से चार साल की सेवा पूरी करने वाले उन अग्निवीरों को भी सशस्त्र सेनाओं में अपनी सेवाएं जारी रखने का अवसर मिलेगा, जिन्हें नियमित सैनिक के रूप में शामिल नहीं किया जा रहा है। दो वर्ष बाद इन अग्निवीरों को सेना में नियमित किए जाने का भी प्रावधान होगा। अग्निवीरों को उनकी चार साल की सेवा अवधि पूरी होने पर नियमित सैनिक बनने का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए उनकी इच्छा और निष्पक्ष एवं वस्तुनिष्ठ चयन प्रक्रिया को आधार बनाया जाएगा। गौरतलब है कि अग्निवीरों के पहले बैच की सेवा इसी महीने पूरी हो रही है।
--आईएएनएस
जीसीबी/पीएम