×

Mouni Roy चाहती हैं स्कूल के पाठ्यक्रम में शामिल हो भगवद गीता

 

बॉलीवुड और टीवी की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में मौनी रॉय का एक नया गाना रिलीज किया गया है। जिसके बोल है पतली कमरिया। अपने इस म्यूजिक वीडियो का प्रमोशन मौनी रॉय इन दिनों जमकर करती हुई नजर आ रही है। यही कारण है कि वो आए दिन इवेंट का हिस्सा बन रही है और मीडिया से मुखातिब हो रही है। अब हाल ही में एक खास बातचीत के दौरान मौनी रॉय ने भगवद गीता को लेकर बात की है। अभिनेत्री ने हाल ही में बताया कि वो चाहती है कि धार्मिक किताब को स्कूल के पाठ्यक्रम में ज़रूर से ज़रूर शामिल कर लेना चाहिए। अभिनेत्री ने कहा कि भगवद गीता सिर्फ एक धार्मिक किताब नहीं बल्कि ये तो जीवर का सार है। इसलिए इस किताब को स्कूल के पाठ्यक्रम में शामिल कर लेना चाहिए। अभिनेत्री मौनी रॉय ने कहा कि आपके दिमाग में कोई भी सवाल हो उसका सही और सटीक जवाब भगवद गीता में मिल जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौनी रॉय ने लॉकडाउन के दौरान भगवत गीता की क्लास शुरू की थी। उन्होंने ये क्लॉस आनलाइन ली थी। जिस दौरान मौनी रॉय में काफी बदलाव देखने को मिला है। सिर्फ इतना ही नहीं मौनी रॉय ने कहा कि वो भगवद गीता पढ़ने के बाद अध्यात्मिक हो गई है। मौनी रॉय ने बताया कि, लॉकडाउन से पहले शूटिंग की वजह से टाइम नहीं दे पाती थीं, लॉकडाउन में बहुत समय मिला गीता पढ़ने और समझने का। आपकी जानकारी के लिए बता दें ये सारी बाते मौनी रॉय ने अपने म्यूजिक वीडियो पतली कमरिया के प्रमोशन के दौरान कही है। अगर हम बात करें मौनी रॉय के काम की तो वो आने वाले दिनों में फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली है। जिसमे मौनी रॉय के अलावा अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे कलाकार नजर आने वाले है। फिल्म हो सकता है कि इसी साल सिनेमा हॉल में रिलीज कर दी जाए।

Mumbai Saga: पहले दिन बॉक्स आफिस पर धमाकेदार कमाई करेगी जॉन इमरान की फिल्म मुंबई सागा, देखें ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट

Prabhas के साथ फिल्म Salaar में श्रुति हासन नहीं बल्कि ये अभिनेत्री करेगी रोमांस

Rajamouli RRR Film: साउथ के इस सुपरस्टार ने रिलीज से पहले देख ली राजामौली की फिल्म ट्रिपल आर, बताया ब्लॉकबस्टर