☰
×

बीजीसीएल भर्ती 2026: एसोसिएट सहित 29 पदों पर आवेदन जारी, योग्य उम्मीदवार 27 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

 

कोलकाता, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बंगाल गैस कंपनी लिमिटेड (बीजीसीएल) में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, बीजीसीएल ने कैटेगरी-वाइज फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट के आधार पर कुल 29 पदों को भरने के लिए योग्यता पूरी करने वाले नागरिकों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

बीजीसीएल की ओर से जारी 29 रिक्तियों में असिस्टेंट एसोसिएट (प्रोजेक्ट/ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) के 5, एसोसिएट (प्रोजेक्ट/ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) के 5, सीनियर एसोसिएट (प्रोजेक्ट/ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) के 3, असिस्टेंट एसोसिएट (फाइनेंस और अकाउंट्स) के 2, एसोसिएट (फाइनेंस और अकाउंट्स) के 2, असिस्टेंट एसोसिएट (कॉन्ट्रैक्ट और प्रोक्योरमेंट) के 2, सीनियर एसोसिएट (सिविल) का 1, सीनियर एसोसिएट (ह्यूमन रिसोर्सेज) का 1, असिस्टेंट एसोसिएट (बीआईएस) का 1, एसोसिएट (बीआईएस) का 1, एसोसिएट (जीआईएस) का 1, एसोसिएट (कॉर्पोरेट अफेयर्स और कोऑर्डिनेशन) का 1, सीनियर एसोसिएट (फायर और सेफ्टी) का 1, एसोसिएट (मार्केटिंग और कमर्शियल) के 2 और सीनियर एसोसिएट (मार्केटिंग और कमर्शियल) का 1 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर के सुबह 11 बजे से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार बीजीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि की शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से असिस्टेंट एसोसिएट (प्रोजेक्ट/ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस), एसोसिएट (प्रोजेक्ट/ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) और सीनियर एसोसिएट (प्रोजेक्ट/ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) के लिए इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में फुल-टाइम बैचलर डिग्री या कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ 4 वर्षीय बीएससी इंजीनियरिंग (मैकेनिकल/प्रोडक्शन/प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल/मैन्युफैक्चरिंग/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन/इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन/इलेक्ट्रिकल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स) होनी चाहिए।

असिस्टेंट एसोसिएट (फाइनेंस और अकाउंट्स) और एसोसिएट (फाइनेंस और अकाउंट्स) के लिए सीए/आईसीडब्ल्यूए/सीएमए, जिसमें फाइनल परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स हों, होना चाहिए। वहीं, सीए/आईसीडब्ल्यूए/सीएमए क्वालिफिकेशन वाले कैंडिडेट्स के पास आईसीएआई/आईसीडब्ल्यूएआई/आईसीएमएआई की फेलो/एसोसिएट मेंबरशिप होनी चाहिए, या फाइनेंस में स्पेशलाइजेशन के साथ दो वर्ष का फुल-टाइम एमबीए, जिसमें कम से कम 50 प्रतिशत अंक हों, या बीकॉम/एमकॉम, जिसमें कम से कम 50 प्रतिशत अंक हों, होना चाहिए।

असिस्टेंट एसोसिएट (कॉन्ट्रैक्ट और प्रोक्योरमेंट) के लिए इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी में पूर्णकालिक बैचलर डिग्री या न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ 4 वर्षीय बीएससी इंजीनियरिंग (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/रसायन/इंस्ट्रूमेंटेशन/धातुकर्म/सिविल/प्रोडक्शन/आईटी/कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रॉनिक्स/दूरसंचार/औद्योगिक/पेट्रोकेमिकल) में या प्रबंधन में पूर्णकालिक एमबीए/पीजी डिप्लोमा के साथ मटीरियल मैनेजमेंट/सप्लाई चेन मैनेजमेंट/प्रोडक्शन मैनेजमेंट/प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ विशेषज्ञता होनी चाहिए।

सीनियर एसोसिएट (सिविल) के लिए सिविल इंजीनियरिंग में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ फुल-टाइम बैचलर डिग्री (इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी) या 4 वर्षीय बीएससी इंजीनियरिंग, सीनियर एसोसिएट (ह्यूमन रिसोर्सेज) के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट/पर्सनल मैनेजमेंट और इंडस्ट्रियल रिलेशंस में स्पेशलाइजेशन के साथ दो वर्ष का फुल-टाइम एमबीए/एमएमएस/एमएसडब्ल्यू या पर्सनल मैनेजमेंट/पर्सनल मैनेजमेंट और इंडस्ट्रियल रिलेशंस में मास्टर डिग्री/पीजी डिप्लोमा होना चाहिए।

असिस्टेंट एसोसिएट (बीआईएस) और एसोसिएट (बीआईएस) के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में फुल-टाइम बैचलर डिग्री या कंप्यूटर साइंस/इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी इंजीनियरिंग (4 वर्ष) या कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) में 3 वर्ष की मास्टर डिग्री होनी चाहिए। एसोसिएट (जीआईएस) के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ जियोइन्फॉर्मेटिक्स/रिमोट सेंसिंग और सीआईएस में एमटेक/एमएससी, एसोसिएट (कॉर्पोरेट अफेयर्स और कोऑर्डिनेशन) के लिए इंजीनियरिंग की किसी भी ब्रांच में बीई/बीटेक/बीएससी (4 वर्ष का कोर्स), जिसमें कम से कम 60 प्रतिशत अंक हों, होना चाहिए।

सीनियर एसोसिएट (फायर और सेफ्टी) के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री या फायर/फायर एंड सेफ्टी में बीएससी इंजीनियरिंग (4 वर्ष) होना चाहिए। वहीं, एसोसिएट (मार्केटिंग और कमर्शियल) और सीनियर एसोसिएट (मार्केटिंग और कमर्शियल) के लिए मार्केटिंग/फाइनेंस/ऑयल एंड गैस/पेट्रोलियम और एनर्जी में स्पेशलाइजेशन के साथ 2 वर्ष का फुल-टाइम एमबीए/पीजीडीएम/एमएमएस, जिसमें कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स हों, होना चाहिए। इसके अलावा, सभी पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पद के अनुसार निर्धारित एक से 9 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है।

आवेदकों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 37 से 50 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम यानी 27 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। हालांकि, उम्मीदवार की अधिकतम आयु, आयु में मिलने वाली सभी संभावित छूटों को मिलाकर, 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, मेरिट सूची, इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और नौकरी से पहले मेडिकल जांच के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी असिस्टेंट एसोसिएट के लिए 65,000 रुपए, एसोसिएट के लिए 80,000 रुपए और सीनियर एसोसिएट के लिए 1,00,000 रुपए प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि यह भर्ती तीन वर्ष की अवधि के लिए होगी, जिसमें शुरुआती छह माह प्रोबेशन (परख अवधि) के होंगे।

--आईएएनएस

डीके/पीएम