बंगाल चुनाव परिणाम: बिष्णुपुर (एससी) से टीएमसी के दिलीप मंडल जीते, भाजपा उम्मीदवार अभिजीत सरदार हारे
कोलकाता, 4 मई (आईएएनएस)। विष्णुपुर (एससी) विधानसभा सीट से टीएमसी के दिलीप मंडल ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 36925 वोटों से भाजपा के अभिजीत सरदार को मात दी। उन्हें कुल 132647 वोट प्राप्त हुए।
विष्णुपुर (एससी) विधानसभा सीट से भाजपा के अभिजीत सरदार और टीएमसी के दिलीप मंडल आमने-सामने थे। 2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी के दिलीप मंडल को 1,36,509 मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा के तन्मय घोष (बुम्बा) थे। उनको 89,689 वोट मिले थे।
साउथ 24 परगना जिले में मौजूद विष्णुपुर (एससी) सीट सुरक्षित है। इस सीट का इतिहास काफी पेचिदा रहा है। वर्ष 1951 में बनी यह सीट, दो सीटों वाली थी। 1952 और 1957 के चुनावों के बाद इसे विष्णुपुर पश्चिम और विष्णुपुर पूर्व सीटों में बांटा गया। वर्ष 2011 के चुनावों से पहले इन दोनों सीटों को मिलाकर एक विष्णुपुर विधानसभा सीट बनाई गई। इस सीट एससी के लिए आरक्षित कर दिया गया। यह विधानसभा सीट डायमंड हार्बर के सात लोकसभा सीटों में से एक है।
विष्णुपुर (एससी) सीट टीएमसी का गढ़ रही है। दिलीप मंडल ने 2011, 2016, 2021 में तीन चुनाव जीते हैं।
विष्णुपुर विधानसभा क्षेत्र में 2025 के एसआईआर के बाद ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल में 2,72,720 वोटर थे, जिसमें 2024 के रोल से 18,491 वोटरों के नाम हटाए गए, जबकि विष्णुपुर में 291,211 रजिस्टर्ड वोटर थे। विष्णुपुर में पहले भी रजिस्टर्ड वोटर्स की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई थी।
विष्णुपुर, दक्षिण 24 परगना जिले के उत्तरी हिस्से में, गंगा डेल्टा के समतल जलोढ़ मैदानों में, हुगली नदी के पूर्वी किनारे पर है।
एसआईआर में इस सीट से सिर्फ 18491 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। ऐसे में अगर करीबी मुकाबला होता है तो और दिलचस्प हो जाएगा। इस सीट को जीतने के लिए भाजपा को और मजबूती लानी होगी।
--आईएएनएस
एसडी/डीएससी