☰
×

अक्टूबर में बैंकों पर लटकेगा ताला! 16 दिन नहीं खुलेंगी शाखाएं, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

 

अक्टूबर का महीना त्योहारों और छुट्टियों से भरा रहने वाला है। गांधी जयंती, दुर्गा पूजा, दशहरा और करवा चौथ जैसे कई बड़े त्योहारों के चलते अलग-अलग राज्यों में बैंक शाखाएं कई दिनों तक बंद रहेंगी।अगर आपको बैंक जाकर चेक जमा करना है, ड्राफ्ट बनवाना है या कोई दूसरा जरूरी काम करना है, तो घर से निकलने से पहले अपने शहर की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें।RBI के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, अक्टूबर 2026 में अलग-अलग राज्यों और बैंकिंग सर्कल के हिसाब से कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें साप्ताहिक अवकाश और राज्य विशेष की त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं।

कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

2 अक्टूबर: गांधी जयंती के मौके पर देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

4 अक्टूबर: रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।

10 अक्टूबर: दूसरा शनिवार और महालया अमावस्या के कारण बैंक बंद रहेंगे। कुछ राज्यों में इस दिन विशेष अवकाश भी रहेगा।

11 अक्टूबर: रविवार की छुट्टी रहेगी।

17 अक्टूबर: महा सप्तमी के कारण अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।

18 अक्टूबर: रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।

19 अक्टूबर: दुर्गा पूजा, महाष्टमी, महानवमी और आयुध पूजा के चलते कई राज्यों और शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

20 अक्टूबर: दशहरा यानी विजयादशमी/महानवमी के कारण देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। हालांकि कुछ शहरों में अलग व्यवस्था हो सकती है।

21 अक्टूबर: विजयादशमी और दुर्गा पूजा-दसैं के कारण कुछ राज्यों और शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

22 और 23 अक्टूबर: इन तारीखों पर भी गंगटोक में दुर्गा पूजा-दसैं के चलते बैंक बंद रहेंगे।

24 अक्टूबर: चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

25 अक्टूबर: रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

26 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा, एक्सेशन डे और महर्षि वाल्मीकि जयंती के चलते कुछ राज्यों और शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

29 अक्टूबर: करवा चौथ के कारण शिमला में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

31 अक्टूबर: सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के कारण अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे।

जरूरी बात—हर जगह 16 दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे

यहां एक बात समझना जरूरी है कि RBI की छुट्टियां राज्य और शहर के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। इसलिए ऊपर बताई गई सभी 16 तारीखों पर आपके शहर में बैंक बंद हों, यह जरूरी नहीं है।

यानी बैंक जाने से पहले अपने शहर और बैंक शाखा के हिसाब से छुट्टी जरूर जांच लें।

बैंक बंद होने पर भी ऑनलाइन काम जारी रहेगा

बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ज्यादातर डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी। UPI के जरिए पैसे भेजने और प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग के जरिए भी कई तरह के लेनदेन किए जा सकेंगे।इसके अलावा ATM सेवाएं भी सामान्य तौर पर उपलब्ध रहेंगी। हालांकि किसी खास बैंक या तकनीकी कारण से सेवा प्रभावित हो सकती है।इसलिए अगर अक्टूबर में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो छुट्टियों का इंतजार करने के बजाय पहले ही उसे निपटा लेना बेहतर रहेगा।