☰
×

बाल दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु ने बच्चों से की मुलाकात, सपनों को पूरा करने के लिए किया प्रेरित

 

नई दिल्‍ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के राष्ट्रपति की राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में विभिन्न स्कूलों और संगठनों के बच्चों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बच्‍चों से उनके सपनों को पूरा करने के लिए उत्‍साहित किया।

इस संबंध में राष्ट्रपति मुर्मु में सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर तस्‍वीरों को साझा करते हुए एक पोस्‍ट भी लिखा।

राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्‍ट में लिखा गया कि बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में विभिन्न स्कूलों और संगठनों के बच्चों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। उन्होंने बच्चों को पूरी लगन, समर्पण और दृढ़ता के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनके जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।"

रक्षा मंत्री राजनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के तौर पर उनके नेतृत्व ने हमारे देश के शुरुआती साल पर एक अमिट छाप छोड़ी है।"

मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शनिवार को राज्य भर के बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ऐसे अवसर प्रदान करने का आह्वान किया, जो बच्चों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और एक समृद्ध तमिलनाडु तथा मजबूत भारत के निर्माण में योगदान देने में मदद कर सकें।

मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक 'एक्‍स' अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक संदेश में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी, जिनकी जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने बच्चों के प्रति नेहरू के स्नेह और देश के विकास की नींव रखने में उनके योगदान को याद किया।

--आईएएनएस

एएसएच/वीसी