×

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO पर जल्द लग सकती है मुहर, रेस में 3 नाम
 

 


अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए CEO को लेकर हलचल तेज हो गई है। ट्रस्ट जल्द ही इस महत्वपूर्ण पद के लिए नए नाम का ऐलान कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक, चयन प्रक्रिया के बाद अब तीन नामों को संभावित उम्मीदवारों के तौर पर आगे भेजा गया है।

CEO की रेस में कौन-कौन?

सूत्रों के अनुसार, नए CEO के लिए IPS राजेश पांडे, पूर्व IAS अधिकारी दिनेश चंद्र और पूर्व IAS अधिकारी योगेश्वर मिश्रा के नाम सामने आए हैं। अब इन तीनों में से किसी एक के नाम पर अंतिम फैसला लिया जाना है।

16 उम्मीदवारों का हुआ था इंटरव्यू

जानकारी के मुताबिक, CEO पद के लिए चयन समिति ने कुल 16 आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया था। सभी उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेने के बाद समिति ने तीन नामों का चयन किया।

इन तीनों नामों को अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पास भेज दिया गया है। अंतिम निर्णय ट्रस्ट की ओर से लिया जाएगा।

जल्द हो सकता है नए CEO का ऐलान

राम मंदिर से जुड़े प्रशासनिक कामकाज और विभिन्न व्यवस्थाओं में CEO की भूमिका अहम मानी जाती है। ऐसे में अब निगाहें ट्रस्ट के अंतिम फैसले पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में नए CEO के नाम की घोषणा हो सकती है।

फिलहाल राजेश पांडे, दिनेश चंद्र और योगेश्वर मिश्रा में से किसे यह जिम्मेदारी मिलती है, इसका फैसला ट्रस्ट को करना है।