यात्रीगण कृपया ध्यान दे! रक्षाबंधन के मौके रेलवे ने रद्द की कई ट्रेने, सफर से पहले फटाफट देखे पूरी लिस्ट
यात्रीगण कृपया ध्यान दें... अगले हफ़्ते देश में रक्षाबंधन का त्यौहार आ रहा है। ऐसे में जहाँ बहनें अपने भाइयों के घर राखी बाँधने जाती हैं, वहीं भाई भी अपनी बहनों के घर राखी बंधवाने जाते हैं। रक्षाबंधन के त्यौहार पर देश के लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए बस, ट्रेन और हवाई यात्रा का सहारा लेते हैं। अगर आप भी रक्षाबंधन पर कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं और ट्रेन से सफ़र करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं। रेलवे के इस कदम से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं, रेलवे ने इस कदम के पीछे पुनर्विकास, पटरियों की मरम्मत और नई लाइनें बिछाने आदि के काम को ज़िम्मेदार ठहराया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में रेलवे को जीवन रेखा कहा जाता है। क्योंकि ट्रेन का सफ़र अन्य यात्रा साधनों की तुलना में सस्ता और सुलभ है। यही वजह है कि देश के करोड़ों लोग रोज़ाना ट्रेन से सफ़र करते हैं।
कौन सी ट्रेनें रद्द रहेंगी
ट्रेन संख्या 58214 बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर: 6 से 14 अगस्त तक रद्द।
ट्रेन संख्या 58213 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर: 7 से 15 अगस्त तक रद्द।
ट्रेन संख्या 58217 टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर: 6 से 14 अगस्त तक रद्द।
ट्रेन संख्या 58218 रायपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर: 7 से 15 अगस्त तक रद्द।
ट्रेन संख्या 58214 बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर: 7 से 15 अगस्त तक रद्द।
अगस्त-सितंबर 2025 में ये ट्रेनें रद्द रहेंगी:-
ट्रेन संख्या 18175/18176 (हटिया - झारसुगुड़ा - हटिया मेमू एक्सप्रेस) 18 अगस्त से 10 सितंबर तक रद्द
ट्रेन संख्या 17007 (चारलापल्ली - दरभंगा एक्सप्रेस (रांची होकर)) 26 अगस्त और 9 सितंबर को रद्द
ट्रेन संख्या 17008 (दरभंगा - चारलापल्ली एक्सप्रेस (रांची होकर)) 29 अगस्त और 12 सितंबर को रद्द
ट्रेन संख्या 18523 (विशाखापत्तनम - बनारस एक्सप्रेस (रांची होकर)) 27 अगस्त, 31 अगस्त, 7 सितंबर और 10 सितंबर को रद्द
ट्रेन संख्या 18524 (बनारस - विशाखापत्तनम एक्सप्रेस (रांची होकर)) 28 अगस्त, 1
सितंबर, 8 सितंबर और 11 सितंबर को रद्द
ट्रेन संख्या 17005 (हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस (रांची होकर)) 28 अगस्त को रद्द
ट्रेन संख्या 17006 (रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस (रांची होकर)) 31 अगस्त को रद्द
ट्रेन संख्या 07051 (चारलापल्ली-रक्सौल स्पेशल (रांची होकर)) 30 अगस्त को रद्द
ट्रेन संख्या 07052 (रक्सौल-चारलापल्ली स्पेशल (रांची होकर)) 2 सितंबर को रद्द
ट्रेन संख्या 07005 (चारलापल्ली-रक्सौल स्पेशल (रांची होकर)) 1 सितंबर को रद्द
ट्रेन संख्या 07006 (रक्सौल-चारलापल्ली स्पेशल (रांची होकर)) 4 सितंबर को रद्द
ट्रेन संख्या 18310 (जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस (रांची होकर)) 7 तारीख को रद्द
ट्रेन संख्या 18309 (संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस (रांची होकर) 9 तारीख को रद्द
ट्रेन संख्या 13425 (मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस (रांची होकर)) 6 तारीख को रद्द
ट्रेन संख्या 13426 (सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस (रांची होकर)) 8 तारीख को रद्द
ट्रेन संख्या 15028 (गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस) 8 सितंबर 2025 को रद्द
ट्रेन संख्या 15027 (संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस) 9 सितंबर 2025 को रद्द