तिरुपति मंदिर में जैन दंपति ने दान किए 121 किलो सोने के गहने, कीमत करीब 208 करोड़ रुपये; TTD ने बताया अब तक का सबसे बड़ा चढ़ावा
आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित तिरुपति मंदिर में गुरुवार को चेन्नई के एक जैन दंपति ने 121 किलो सोने के आभूषण दान किए। इनकी अनुमानित कीमत करीब 208 करोड़ रुपये बताई गई है। यह दान वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में किया।
इस चढ़ावे में 9 सेट में रखे 45 आभूषण और 238.2 कैरेट के हीरे शामिल हैं। इनमें भगवान वेंकटेश्वर के लिए मुकुट और पद्म पादालु यानी पैरों के आभूषण भी शामिल हैं। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के मुताबिक, किसी एक भक्त की ओर से भगवान वेंकटेश्वर को दिया गया यह अब तक का सबसे बड़ा चढ़ावा है।
9 सेट में तैयार किए गए 45 आभूषण
जैन दंपति की ओर से दान किए गए आभूषणों को 8 बक्सों में भरकर मंदिर लाया गया। कुल 45 गहनों को 9 सेट में तैयार किया गया है। इनका इस्तेमाल भगवान को सिर से पैर तक सजाने के लिए किया जाएगा।
दान किए गए कुल आभूषणों में से 106 किलो सोने के गहने भगवान वेंकटेश्वर के लिए हैं। वहीं, देवी श्री पद्मावती अम्मावरु को 15 किलो वजन का सोने का आभूषण और पोशाक भेंट की गई है। इन आभूषणों में 238.2 कैरेट के हीरे भी शामिल हैं।
कंपनी में हिस्सेदारी बेचकर जुटाई थी रकम
चेन्नई की कंपनी ‘वारा फ्यूचर एलएलपी’ के चेयरमैन वर्धमान जैन ने कंपनी में अपनी 60% हिस्सेदारी बेचकर करीब 6,000 करोड़ रुपये हासिल किए थे। बताया गया है कि इसी रकम में से उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर के लिए सोने के ये आभूषण तैयार करवाए और मंदिर में दान किए।
वर्धमान जैन इससे पहले भी मंदिरों और धार्मिक संस्थाओं को दान दे चुके हैं।
पहले भी कई बार कर चुके हैं दान
वर्धमान जैन के पिछले कुछ वर्षों में किए गए प्रमुख दान इस प्रकार हैं:
-
2024: चेन्नई में एक मंदिर के विस्तार के लिए 1 करोड़ रुपये का योगदान दिया।
-
नवंबर 2024: TTD के अन्न प्रसादम ट्रस्ट को 1.01 करोड़ रुपये और प्राणदानम ट्रस्ट को 1.01 करोड़ रुपये दान किए।
-
2025: SV भक्ति चैनल को 5 करोड़ रुपये और गौ-संरक्षण के लिए 1 करोड़ रुपये दिए।
-
मई 2026: तिरुपति के लिए एक इलेक्ट्रिक बस दान करने की घोषणा की।
तिरुपति मंदिर से जुड़ी 4 खास बातें
1. यहां भक्त करते हैं बालों का दान
तिरुपति मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने बाल दान करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भक्त अपने अहंकार और बुराइयों को त्यागने के प्रतीक के रूप में बाल अर्पित करते हैं। मंदिर में बालों का दान यहां की प्रमुख परंपराओं में शामिल है।
2. सात पहाड़ियों पर स्थित है भगवान वेंकटेश्वर का मंदिर
मान्यता है कि तिरुपति का मुख्य मंदिर मेरु पर्वत की सात चोटियों पर स्थित है। इन्हें शेषनाग के सात फनों का प्रतीक माना जाता है। इन चोटियों के नाम शेषाद्रि, नीलाद्रि, गरुड़ाद्रि, अंजनाद्रि, वृषभाद्रि, नारायणाद्रि और वेंकटाद्रि बताए जाते हैं। वेंकटाद्रि पर भगवान विष्णु के स्वरूप भगवान वेंकटेश्वर विराजमान हैं।
3. शुक्रवार को होता है विशेष अभिषेक
मंदिर में भगवान बालाजी के दर्शन अलग-अलग समय पर होते हैं। शुक्रवार को होने वाला अभिषेक विशेष माना जाता है। इस दौरान श्रद्धालुओं को भगवान की प्रतिमा के दर्शन का विशेष अवसर मिलता है।
4. रामानुजाचार्य से भी जुड़ी है धार्मिक मान्यता
तिरुपति मंदिर परिसर और आसपास कई धार्मिक स्थल हैं। इनमें आकाश गंगा, पापनाशन तीर्थ, वैकुंठ तीर्थ और तिरुचानूर प्रमुख हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, श्रीरामानुजाचार्य को भगवान वेंकटेश्वर ने इसी क्षेत्र में दर्शन दिए थे।