असम विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 88 सीटों पर किसे कहां से बनाया प्रत्याशी, पूरी लिस्ट
गुवाहाटी, 19 मार्च (आईएएनएस)। असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 88 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। पार्टी की पहली सूची में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के अलावा कई मंत्रियों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस छोड़कर आए प्रद्युत बोरदोलोई को भाजपा ने दिसपुर से प्रत्याशी बनाया है।
देखें पूरी सूची:
गोलकगंज से अश्विनी राय सरकार, धुबरी से उत्तम प्रसाद, बिरसिंग जरुआ से माधवी दास, गोलपारा पश्चिम (एसटी) से पवित्र राभा, दुधनई (एसटी) से टंकेश्वर राभा, अभयपुरी से भूपेन रॉय, बिजनी से अरुप कुमार डे, भवानीपुर सोरभोग से रंजीत कुमार दास, मंडिया से बादल चंद्र आर्य, चमरिया से ज्योत्सना कलिता, बोको-चायगांव (एसटी) से राजू मेच, पलासबारी से हिमांशु शेखर बैश्य, रंगिया से भबेश कलिता, कमलपुर से दिगंत कलिता, दिसपुर से प्रद्युत बोरदोलोई, न्यू गुवाहाटी से दिप्लु रंजन सरमा और गुवाहाटी सेंट्रल से विजय कुमार गुप्ता को टिकट मिला है।
वहीं, जालुकबारी से हिमंत बिस्वा सरमा, बरखेत्री से नारायण डेका, नलबाड़ी से जयंत मल्ल बरुआ, तिहू से चंद्रमोहन पटवारी, तामुलपुर (एसटी) से बिस्वजीत देइमारी, गोरेस्वर से विक्टर कुमार दास, टांगला से बिकन चंद्र डेका, सिपाझार से परमानंद राजबंशी, मंगलदाई से नीलिमा देवी, जागीरोड (एसटी) से पीजूष हाजरिका, मोरीगांव से रमाकांत देवरी, ढिंग से मुकुट कुमार देबनाथ, सामागुरी से अनिल सैकिया, बरहमपुर से जीतू गोस्वामी, नौगांव-बतद्रबा से रूपक सरमा, राहा (एससी) से शशिकांत दास, होजाई से शिलादित्य देव, लामडिंग से सिबू मिश्रा और ढेकियाजुली से अशोक सिंघल को प्रत्याशी बनाया गया है।
बरछला से रितु बरन सरमा, रंगापारा से कृष्ण कमल तांती, नदुआर से पदम हाजरिका, बिश्वनाथ से पल्लब लोचन दास, बेहाली (एससी) से मुनींद्र दास, गोहपुर से उत्पल बोरा, बिहपुरिया से भूपेन बोरा, रोंगोनदी से ऋषिराज हाजरिका, लखीमपुर से मानब डेका, ढकुआखाना (एसटी) से नबी कुमार दलेई, धेमाजी (एसटी) से रनोज पेगु, जोनोई (एसटी) से भुबन पेगु, सदिया से बलिन चेतिया, डुमडुमा से रूपेश गोवाला, मार्घेरिटा से भास्कर शर्मा, डिगबोई से सुरेन फुकन, माकुम से संजय किशन, तिनसुकिया से पुलक गोहाई, चबुआ लाहोवाल से बिनोद हाजरिका और डिब्रूगढ़ से प्रशांत फुकन को भाजपा ने टिकट दिया है।
इसके अलावा, खोवांग से चक्रधर गोगोई, दुलियाजान से रामेश्वर तेली, तिंगखोंग से बिमल बोरा, नाहरकटिया से तरंग गोगोई, सोनारी से धर्मेश्वर कोवर, माहमोरा से सुरूज दिहिंगिया, डीमो से सुशांत बरगोहांई, माजुली (एसटी) से भुबन गाम, जोरहाट से हितेंद्र नाथ गोस्वामी, मरियानी से रूपज्योति कुर्मी, तिताबोर से धीरज गोवाला, गोलाघाट से अजंता नेओग, डेरगांव से मृदुल कुमार दत्ता, खुमताई से मृणाल सैकिया, सरूपथार से विश्वजीत फुकन, बोकाजान (एसटी) से सूर्य रोंगफार, हावड़ाघाट (एसटी) से लुन्सिंग रेटोन और दीफू (एसटी) से निसो टेरांगपी चुनाव लडे़ंगे।
रोंगखांग (एसटी) से तुलीराम रोंगहांग, अमरी (एसटी) से हाबे टेरोन, हाफलोंग (एसटी) से रूपाली लंग्थासा, लखीपुर से कौशिक राय, उधारबोंद से राजदीप गोआला, काटिगोरा से कमलाख्य डे पुरकायस्थ, बोरखोला से किशोर नाथ, सिलचर से राजदीप रॉय, धोलाई (एसटी) से अमिय कांति दास, हैलाकांडी से मिलन दास, करीमगंज उत्तर से सुब्रत भट्टाचार्य, पाथरकांडी से कृष्णेंदु पॉल और रामकृष्ण नगर (एसटी) से बिजय मालाकार को उम्मीदवार बनाया गया है।
--आईएएनएस
डीसीएच/