एशिया प्रशांत समुदाय क्षेत्रीय सहयोग का नया मॉडल
बीजिंग, 21 नवंबर (आईएएनएस)। चीन के शनचन में आयोजित एपेक नेताओं की 33वीं बैठक पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने एपेक के विभिन्न आर्थिक समुदायों से एक साथ एशिया प्रशांत समुदाय के मुख्य स्तंभ स्थापित करने की अपील की, जो एशिया प्रशांत क्षेत्रीय सहयोग को पारंपरिक आर्थिक व व्यापारिक समन्वय से अधिक ऊंची मंजिल पर ले जा रहा है।
शी की नयी अपील ने वास्तव में एशिया प्रशांत सहयोग के दूरगामी विकास के लिए एक महान रूपरेखा खींची है। भावी एशिया प्रशांत क्षेत्र का सहयोग अर्थव्यवस्था व व्यापार, पारस्परिक संपर्क, सृजन और जनजीवन आदि व्यापक क्षेत्रों में किया जाएगा। उसका लक्ष्य साझी जीत वाले क्षेत्रीय शासन का नया मॉडल स्थापित करना है। इस तरह एशिया प्रशांत क्षेत्रीय सहयोग एक नयी शक्ल लेगा।
उल्लेखनीय बात है कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने एपेक सम्मेलन पर क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने के लिए चीनी पक्ष के अनेक व्यावहारिक कदमों की घोषणा भी की। चीन एपेक के विभिन्न क्षेत्रों के सहयोग के लिए 2 करोड़ अमेरिकी डॉलर की विशेष धनराशि प्रदान करेगा। चीन शनचन के खुलेपन का लाभ उठाकर एशिया प्रशांत समुदाय अध्ययन केंद्र स्थापित करेगा। इसके साथ चीन डिजिटल तकनीक, सीमा पार डेटा प्रवाह, स्वच्छ ऊर्जा, मध्यम व छोटे उद्यमों के विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पेशेवर सहयोग मंच स्थापित करेगा ताकि क्षेत्रीय सहयोग की ठोस कार्रवाइयों को बढ़ावा मिले।
एशिया प्रशांत समुदाय युग के विकास का रुझान है। एपेक शनचन सम्मेलन से एशिया प्रशांत समुदाय का नया मॉडल निश्चय ही इस क्षेत्र की नयी शक्ति एकत्र करेगा और पारस्परिक लाभ व सहअस्तित्व, समान विकास व समृद्धि वाले एशिया प्रशांत क्षेत्र को मजबूत प्रेरक शक्ति मिलेगी।
(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
--आईएएनएस
डीएससी