☰
×

एशिया-प्रशांत डिजिटल इंटेलिजेंस सशक्तिकरण नवाचार विकास सहयोग मंच का अनावरण

 

बीजिंग, 28 नवंबर (आईएएनएस)। 28 नवंबर को, चीन की ओर से 2026 में एपेक की मेजबानी के दौरान घोषित 75 उपलब्धियों में से एक के रूप में, एशिया-प्रशांत डिजिटल इंटेलिजेंस सशक्तिकरण नवाचार विकास सहयोग मंच का अनावरण किया गया। इसके साथ ही, मंच के निर्माण की शुरुआत भी दक्षिण-पश्चिमी चीन के सछ्वान प्रांत की राजधानी छंगतु में हुई।

चीनी राष्ट्रीय डेटा प्रशासन के एक अधिकारी के अनुसार, यह मंच डेटा अवसंरचना, डेटा विकास और उपयोग, उद्योगों के डिजिटल बदलाव तथा डिजिटल सांस्कृतिक और रचनात्मक उद्योगों जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा। इसके जरिए अनुभवों के आदान-प्रदान, संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और क्षमता निर्माण को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

बताया गया है कि इस मंच की स्थापना का उद्देश्य एशिया-प्रशांत क्षेत्र में डिजिटल अंतर को पाटना है। साथ ही, एपेक के ढांचे के तहत विभिन्न अर्थव्यवस्थाओं को नवाचार और आर्थिक विकास के लिए नए अवसर उपलब्ध कराना तथा विकास की संभावनाओं को विस्तार देना भी इसका लक्ष्य है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/