मस्जिद से नमाज पढ़कर लौटते ही युवक घर जाकर कर दी पिता की हत्या, वारदात से इलाके में तनाव

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मस्जिद से नमाज पढ़कर निकले युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। दूसरे समुदाय के तीन युवकों ने उसके पिता के सामने ही उस पर चाकू से वार कर दिया। तीनों आरोपी युवक और मृतक एक ही इलाके के निवासी हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

घटना भोपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र के बीडीए क्वार्टर की है। मृतक 22 वर्षीय अदनान है, जो दोपहिया वाहन मैकेनिक था। परिजनों ने बताया कि अदनान पास की मस्जिद से नमाज पढ़कर घर पहुंचा था। तभी घर के पास ही रहने वाले शुभम, राज और लकी ने पहले तो उसे घर से बुलाया और फिर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने अदनान के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
घटना के अनुसार, अदनान सोमवार रात को नमाज अदा करके मस्जिद से लौटा था। रात करीब 9:45 बजे उसी मोहल्ले में रहने वाले शुभम राज और लकी उसके घर पहुंचे। उसने कुछ बात करने के बहाने उसे बुलाया। तभी अदनान के पिता अब्दुल जलाल ने उनसे यहीं बात करने को कहा। फिर भी आरोपी अदनान को बातचीत करने के बहाने अपने साथ ले गए। घर से कुछ दूर जाते ही शुभम और उसके दोस्तों ने अदनान पर चाकू से हमला कर दिया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
बेटे पर हमला होते देख पिता चिल्लाने लगा, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। चाकू के हमले से अदनान गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या किन कारणों से की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।