अरुणाचल राज्य बैडमिंटन संघ ने नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों की सूची जारी की
ईटानगर, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। अरुणाचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन (एएसबीए) की सिलेक्शन कमिटी ने हाल ही में समाप्त हुए 2026 के राज्य और क्षेत्रीय स्तर के टूर्नामेंटों/चैंपियनशिपों में रैंकिंग और प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को चुना है। ये खिलाड़ी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में अरुणाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। चैंपियनशिप पूरे भारत में अलग-अलग जगहों पर होंगी।
जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 (अंडर-19) 14 से 21 नवंबर 2026 तक गंगटोक, सिक्किम में आयोजित होगी। इस इवेंट में सैमुअल तमांग, नबाम इसहाक, ताकु मंकु, मार्मिन उली, त्सेटेन ग्युर्मे सेर्थिपा, नंतिवा चौपू, सोइजान मनलोंग, रोशनी दरी, जेसिका एन सारिंग, बेरिल एम सारिंग और एडम डोयोम अरुणाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 (अंडर-15 और अंडर-17) 30 नवंबर से 5 दिसंबर 2026 तक बेंगलुरु में आयोजित होगी। इवेंट में देबिया तागु, क्योन तामिन, सूरज दास, जोराम टोडो, होनी नकुम, बाबोम गैमलिन, केन्युम गारा, लिखा दीचम, ला अनु, लिचा गमश, कपनाई जमीखम, सुनील जेबिसो, बिरी काराकोरम, जेसिका एन सारिंग, केशया एलाप्रा और प्रिशा कचारी (जीडी-17) अरुणाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मिनी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप (अंडर-11) 24 से 27 नवंबर 2026 तक रायपुर में आयोजित होगी। इसमें बामिन लापांग, जोशेप नाडे, मर्जी करबाक, सुम्बिंग यिरंग और ताई अमी अरुणाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 (अंडर-13) 9 से 12 दिसंबर 2026 तक पंजाब में आयोजित होगी। इसमें जॉय डोजी, होनी नकुम, बोमगे ताजी, लिखा दीचम, निख डिमिन और निख यानिया अरुणाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026, 17 से 24 दिसंबर 2026 तक भुवनेश्वर, ओडिशा में होगी। इसमें निखिल छेत्री, सैमुअल तमांग, लोबसांग चोइद्रुप, आनंद गुरुंग, केमार रिसो, ला यजुम, ताकू नेहा, केनबी रीराम और जेसिका नेयी सारिंग अरुणाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
चयनित खिलाड़ियों के लिए संघ द्वारा जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें जरूरी कोचिंग कैंप, उपस्थिति और अनुशासन, मैनेजर्स द्वारा मॉनिटरिंग और कोड ऑफ कंडक्ट को अहमियत दी गई है।
कोचिंग कैंप के दौरान कोच, मैनेजर, अधिकारी या साथी खिलाड़ियों के साथ गलत व्यवहार करने का दोषी पाए जाने वाले किसी भी खिलाड़ी पर डिसिप्लिनरी एक्शन लिया जा सकता है। इसमें चुनी हुई टीम से निकालना भी शामिल है। फैसला अरुणाचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन (एएसबीए) चयन समिति पर निर्भर होगा।
--आईएएनएस
पीएके