पत्नी ने नहीं दी गर्म रोटी तो गुस्साएं पति ने काट डाली पत्नी की नाक, पुलिस केस दर्ज
कर्नाटक के दावणगेरे जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की नाक काट दी। बताया जा रहा है कि दोनों ने कर्ज लिया था। कर्ज की किश्त न चुकाने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पिछले बुधवार को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद पति ने पत्नी की नाक काट दी। घटना के बाद पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
कर्ज चुकाने को लेकर हुई थी बहस
दरअसल, पूरा मामला दावणगेरे जिले के चन्नगिरी तालुक के मंतरगट्टा गांव का है। यहां बुधवार को कर्ज चुकाने को लेकर एक दंपत्ति के बीच तीखी बहस हो गई। इस दौरान पति विजय ने गुस्से में आकर कथित तौर पर अपनी पत्नी विद्या की नाक का अगला हिस्सा काट दिया। इस घटना के बाद पत्नी को गंभीर चोटें आईं और उसके शरीर से खून बहने लगा। पुलिस के मुताबिक, विद्या ने कर्ज लिया था, जिसका गारंटर उसका पति विजय बना था। विद्या द्वारा किश्तें न चुकाने पर, ऋणदाताओं ने दंपति को परेशान करना शुरू कर दिया, जिससे उनके बीच अक्सर झगड़े होने लगे।
पत्नी ने हमला कर नाक काट ली
इस बीच, बुधवार को हुए विवाद के दौरान, पति ने पत्नी पर हमला कर उसकी नाक का अगला हिस्सा काट दिया। हालाँकि, ग्रामीणों ने विद्या को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए चन्नीगिरी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में, विद्या को शिवमोगा के मैकगैन अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, शिवमोगा के जयनगर पुलिस स्टेशन में एक मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) दर्ज किया गया, जिसे बाद में चन्नीगिरी पुलिस स्टेशन स्थानांतरित कर दिया गया। विद्या की शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।