×

आंध प्रदेश के इस नशा मुक्ति केंद्र में नौकरी के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू, 29 मई तक करें आवेदन

 

अमरावती, 22 मई (आईएएनएस)। सरकारी शिक्षण जनरल अस्पताल (जीजीएच), विजयनगरम ने अपने नशामुक्ति केंद्र के लिए संविदा आधार पर डॉक्टर सहित विभिन्न 9 पदों पर भर्ती हेतु एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आंध्र प्रदेश में जीजीएच की ओर से जारी रिक्तियों में डॉक्टर (पूर्णकालिक) का 1, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सह व्यावसायिक परामर्शदाता का 1, परामर्शदाता/सामाजिक कार्यकर्ता/मनोवैज्ञानिक का 1, सहकर्मी प्रशिक्षक (पीयर एजुकेटर) का 1, वार्ड बॉय का 1, योग चिकित्सक/नृत्य/संगीत/कला शिक्षक का 1, चौकीदार के 2 और हाउसकीपिंग स्टाफ का 1 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 21 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 29 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे जीजीएच के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण के साथ एमबीबीएस, 3 वर्ष के अनुभव के साथ ग्रेजुएशन, समाज कार्य/मनोविज्ञान में ग्रेजुएशन के साथ 1-2 वर्ष का अनुभव, साक्षर, पूर्व नशा करने वाला (1-2 वर्ष से नशा मुक्त), अस्पताल के अनुभव के साथ कक्षा 8 उत्तीर्ण, योग/नृत्य/संगीत/कला में 3 वर्ष का अनुभव, कक्षा 5 उत्तीर्ण, पूर्व सैनिक या नागरिक सुरक्षा/होम गार्ड प्रशिक्षित, साइकिल चलाना आना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास पोस्ट के अनुसार प्रासंगिक क्षेत्र में अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 5,000 से 60,000 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो ओपन कैटेगरी (ओसी) के लिए 300 रुपए, एससी/एसटी/बीसी के लिए 200 रुपए और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए तय किया गया है।

--आईएएनएस

डीके/वीसी