☰
×

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से पहले अमिताभ, सलमान और आमिर की रेकी, वीडियो में जाने सिक्योरिटी देख बदला प्लान; 2 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

 

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में हुई फायरिंग के मामले में जांच के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने से पहले अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार की रेकी की थी। हालांकि, इन सितारों की सुरक्षा व्यवस्था ज्यादा मजबूत होने के कारण आरोपियों ने अपना प्लान बदल दिया। इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस को शक है कि इन लोगों ने फायरिंग करने वाले शूटरों को हथियार मुहैया कराए थे।

अमिताभ, सलमान और आमिर समेत चार सितारों की रेकी

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/0bfwRNbz_v8?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/0bfwRNbz_v8/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने से पहले बॉलीवुड के कई बड़े सितारों की गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी जुटाई थी। इनमें अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार के नाम सामने आए हैं।आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इन अभिनेताओं की सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत थी। इसी वजह से उन्होंने अपना प्लान बदल दिया और टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने की योजना बनाई। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपियों ने इन सितारों की रेकी कब और किस तरह की थी। साथ ही, इस कथित साजिश के पीछे की वजह का पता लगाने की भी कोशिश की जा रही है।

हमले से एक रात पहले होटल से भागा चौथा युवक

इस मामले में एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि शूटरों के साथ एक चौथा युवक भी था। हालांकि, वह हमले से एक रात पहले सिगरेट पीने के बहाने होटल से निकल गया और वापस नहीं लौटा।पुलिस अब इस युवक की भूमिका और उसके फरार होने के कारणों की जांच कर रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि उसे हमले की योजना के बारे में कितनी जानकारी थी और क्या उसका किसी अन्य आरोपी से संपर्क बना हुआ था।

दो महिलाओं समेत चार नए आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंलवारको इस मामले में चार और लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के कुणाल और सुमित तथा उत्तर प्रदेश की राधा और बबीता के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, इन चारों पर आरोप है कि इन्होंने फायरिंग करने वाले शूटरों को हथियार उपलब्ध कराए थे। जांच एजेंसियां अब इन आरोपियों से पूछताछ कर हथियारों की सप्लाई और पूरे नेटवर्क से जुड़ी जानकारियां जुटा रही हैं।इससे पहले पुलिस ने सोमवार को फायरिंग करने के आरोप में बिहार के ऋतिक और हरियाणा के रेहान तथा फूल सिंह को कोटा से गिरफ्तार किया था। अब तक की गिरफ्तारियों के आधार पर पुलिस हमले में शामिल लोगों और कथित साजिश के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

18 अक्टूबर को टाइगर की कार पर हुई थी फायरिंग

यह घटना 18 अक्टूबर की शाम मुंबई के जुहू इलाके में हुई थी। टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे, तभी तीन बाइक सवारों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी। इस हमले में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित रहे, लेकिन उनके ड्राइवर को गोली लगने से चोट आई थी।घटना के बाद टाइगर खुद अपने घायल ड्राइवर को कार से अस्पताल लेकर गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। अब जांच का मुख्य फोकस हमले की साजिश, हथियारों की सप्लाई और आरोपियों के आपसी संपर्कों का पता लगाने पर है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस वारदात के पीछे कौन लोग थे और हमले के लिए टाइगर श्रॉफ को ही क्यों चुना गया।