☰
×

अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, 20 दिन में तीसरा ईमेल; वीडियो में जाने मुंबई के कई बैंकों को भी निशाना बनाने की बात

 

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला एक बार फिर सामने आया है। गुरुवार सुबह करीब 10:52 बजे एक ईमेल भेजकर जलसा समेत मुंबई के कई बैंकों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। एक अधिकारी के मुताबिक, ईमेल के सब्जेक्ट में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की मुंबई शाखा में दोपहर 1:11 बजे बम धमाका होने की बात लिखी गई थी।

ईमेल में 27 नवंबर और 31 दिसंबर समेत कई तारीखों का भी जिक्र किया गया। इसके अलावा मुंबई के अलग-अलग बैंकों को निशाना बनाने की धमकी दी गई। अधिकारी ने बताया कि यह ईमेल PNB के मुंबई जोनल ऑफिस, कफ परेड स्थित लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) और दक्षिण मुंबई के जवेरी बाजार ब्रांच को भेजा गया था।

20 दिन में तीसरी बार मिली धमकी

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/rcBhCwPONL4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/rcBhCwPONL4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी वाला यह 20 दिनों के भीतर तीसरा ईमेल बताया जा रहा है। लगातार मिल रही धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से ले रही हैं। हालांकि, अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि ईमेल में दी गई धमकी वास्तविक है या किसी ने दहशत फैलाने के इरादे से ऐसा किया है।

ईमेल में खालिस्तान और कथित संगठन का जिक्र

अधिकारी के अनुसार, धमकी भरे ईमेल में खालिस्तान और कथित संगठन ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ का भी उल्लेख किया गया है। ईमेल भेजने के लिए reduak079@gmail.com अकाउंट का इस्तेमाल किया गया था। जांच एजेंसियां ईमेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान का पता लगाने में जुटी हैं।फिलहाल धमकी की विश्वसनीयता और ईमेल भेजने वाले की वास्तविक पहचान की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं। ईमेल में जिन स्थानों और तारीखों का जिक्र किया गया है, उनकी भी जांच की जा रही है।